यूपी सरकार की उपलब्धियों का गुणगान करने नही पंहुचे एक भी विधायक

Uncategorized

SPAAAफर्रुखाबाद: सपा सरकार ने अपने कार्यकाल के तीन वर्ष पुरे कर लिये| जिसकी उपलब्धियों को गिनाने के लिये सपा नेता लोहिया प्रतिमा पर एकत्रित हुये| लेकिन जनपद के एक भी सपा विधायक नजर नही आये|

आवास विकास तिराहे पर स्थित राममनोहर लोहिया अस्पताल की प्रतिमा पर जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह के साथ सपाई एकत्रित हुये| इस दौरान पूर्व मंत्री सतीश दीक्षित ने कानून व्यवस्था, आधुनिक पुलिस नियंत्रण कक्ष एक्सप्रेस वे, हबाई अड्डे विधुत उत्पादन, समाजवादी पेंशन योजना सहित तमाम उपलब्धियों के विषय में विचार रहे|

सपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सूबे की जनता के हितो को ध्यान में रखते हुये कार्य किया है| सरकार ने आम जनजीवन के विकास के कई मार्ग खोले है||उन्होंने कहा की अगली सरकार फिर सपा की होगी| महानगर अध्यक्ष विश्वास गुप्ता ने सरकार द्वारा बेरोजगारी दूर करने के प्रयासों पर प्रकाश डाला| इस दौरान लाख बुलाने के बाद भी जिले के विधायक नही पंहुचे| इससे यह बात तो साफ़ तौर पर साबित होती है की सपा विधायको के लिये पार्टी का फरमान कोई मायने नही रखता|

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव, पुष्पेन्द्र यादव, सत्यप्रकाश, समीर मिर्जा, महताब खा,अनिल श्रीवास्तव आदि मौजद रहे|