छुट्टी पर नहीं, खफा होकर ‘कोप भवन’ में गए हैं राहुल गांधी!

Uncategorized

indexनई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के छुट्टी के बारे में जाने को लेकर सूत्रों के हवाले से खबर है कि वो पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से नाराज़ होकर छुट्टी पर गए हैं। राहुल इस बात से नाराज बताए जा रहे हैं कि पार्टी में उनके विचारों और रणनीति को कई बड़े नेता तवज्जो नहीं दे रहे। इसे एक तरह से राहुल का संदेश बताया जा रहा है कि या तो बड़े नेता उनकी बात मानें या किनारे हो जाएं।

राहुल गांधी कांग्रेस के उपाध्यक्ष हैं। एक ज़िम्मेदार पद पर होने के नाते अक्सर कार्यकर्ताओं की निगाहें उनमें नेतृत्व तलाशती हैं। लेकिन ऐसे मौकों पर अपने कार्यकर्ताओं से दूर हो जाना कई गंभीर सवाल खड़े करता है। जी हां, एक बार फिर बजट सत्र की शुरुआत के साथ ही राहुल गांधी छुट्टी पर चले गए हैं। वो कितने दिन तक पार्टी की गतिविधियों से दूर रहेंगे और कहां होंगे, कोई बताने को तैयार नहीं लेकिन विरोधियों ने उनका घेराव शुरु कर दिया है।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राहुल के छुट्टी पर जाने के सवाल पर कहा कि राहुल गांधी को कुछ वक्त चाहिए। राहुल कुछ हफ्ते में फिर वापस आएंगे।