रामगोपाल के लिए चमका सपा कार्यालय, राममनोहर लोहिया की मूर्ति पर गंदगी का साम्राज्य क्यों?

Uncategorized

spaa karyaly lohiyaफर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी का अंदाज ही निराला है| कही तो बड़े बड़े बड़े वादे और धरातल पर कुछ भी नजर नहीं आ रहा है| कारण पार्टी में कुछ भी हो लेकिन हकीकत में तो पार्टी की बफादारी की कसमे खाने वाले सपा नेता ही जिम्मेदार है| विकास कहा हुआ फ़िलहाल जनपद में तो बीते तीन सालो में कुछ नजर नही आ रहा है| लेकिन इसके बाद भी सपा नेता है की सरकार के विकास कार्यो का पुलिंदा जनता के सामने खोलने लगते है| मजे की बात तो यह है की सपा नेता व सरकार जिस राममनोहर लोहिया को अपने पार्टी का आदर्श मानती है| जनपद के उनके मात्र एक स्मारक में गंदगी का साम्राज्य तो है ही साथ ही साथ लोहिया की प्रतिमा के चेहरे पर कई इंच मोती धूल की चादर चढ़ी है| जो सपा नेताओ का उनके प्रति प्रेम व्यक्त करती है|

रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद प्रो. रामगोपाल यादव सपा कार्यालय पर जिला सपा कार्यकारिणी की बैठक में आ रहे है। प्रो. श्री यादव दोपहर 12 बजे आवास विकास स्थित कार्यालय पहुंचेंगे। जिसको लेकर समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बीते कई दिनों से रंगाई पुताई का दौर चल रहा है| कई कारीगर पार्टी के कार्यालय को सपामय व राममनोहर लोहिया मय बनाने में लगे है| शनिवार को तो सपा नेता सुबह से ही पार्टी कार्यालय में पंहुच कर पुताई करने वाले व्यक्ति के ब्रश पर अपनी नजरे लगाये हुए है|

वही अपनी ही कर्मभूमि पर सपा कार्यालय से चंद कदमो की दुरी पर बनी राममनोहर लोहिया की प्रतिमा को किसी ने भी मुड़कर नही देखा| प्रतिमा कार्यालय की तरफ ही मुंह करके बदहाली के आंसू रो रही है| और सपा के समाजवाद को मुंह ताक रही है| समाजवादी पार्टी लोहिया वाहनी के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप तिवारी शहर के मोहल्ला खड़कपुरा में सपा के जनजागरण अभियान में एक रैली को सम्बोधित करने आये थे| उन्होंने जेएनआई से विशेष वार्ता में कहा की लोहिया की प्रतिमा के लिए वजट पास करने को कहा गया है| इसके लिए प्रदेश नेतृत्व को अवगत कराया जायेगा| सपा महानगर विश्वास गुप्ता ने कहा है नगर पालिका से कहकर एक सपाई कर्मचारी लोहिया प्रतिमा की देखरेख के लिए नियुक्त कराया जायेगा| लेकिन तीन साल तक क्यों कुछ नही हुआ इस पर कोई संतोष जनक उत्तर नही दे सका|