अनुशासनहीन हो गए सपाई: शिवपाल

Uncategorized

shiv pal singhफर्रुखाबाद:समाजवादी पार्टी के कैबनेट मंत्री शिवपाल सिंह ने कहा की सबसे ज्यादा अनुशासन जनपद के सपा नेता ही तोड़ते है| सपा नेताओ को उन्होंने आड़े हांथो लिया और सुधर जाने की नसीहत दी|

कोऑपरेटिव बैंक के एक कार्यक्रम में आये कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह ने कहा है की सपा नेता अपनी हद पार कर रहे है| वह गलत तरीके से दबाब बनाकर कार्य करना चाहते है| उन्होंने कहा की उन्हें पता है की किस तरह से उनकी पार्टी के नेता छवि खराब करने में लगे है| वह बुजुर्गो का सम्मान भी नही कर रहे| अनुशासन तोड़ने में सपा नेता सबसे आगे है| यह किसी भी कीमत पर बर्दास्त नही किया जायेगा|
जिला प्रशासन को निर्देह देते हुए कहा की अधिकारी भी कान खोल कर सुन ले की किसी भी शिकायत को ठीक से निस्तारित करे| यदि अधिकारी नही सुनते है तो उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी|

मंत्री ने कहा की लेखपाल और तहसीलदार भी बड़े पैमाने गड़बड़ी करते है| बिना पैसे के खसरा- खतौनी व दाखिल खारिज नही होता| इसमे सुधार नही किया तो कर्यवाही की जाएगी| उन्होंने यह भी साफ किया की राजस्व के मुकदमे में यदि वकील बहस के लिए नही आता है तो खुद वादी- प्रतिवादी बहस कर सकते है|
मंत्री के कार्यक्रम में कई को किया गया किनारे

शिवपाल सिंह के कार्यक्रम में मंच से लेकर फर्श तक कई सपा नेताओ को प्राथमिकता नही दी गयी| जिससे कई नेता अपने को अनुशासित महसूस कर रहे थे| कई वरिष्ठ नेता मंच से नीचे बैठे थे जबकि कई छोटे नेता मंच पर बैठे थे| जिससे रोष व्याप्त हो गया|