बंदी रक्षक की पत्नी फांसी पर झूली

Uncategorized

fansiफर्रुखाबाद: बुधवार को सुबह बंदी रक्षक जब अपने घर डियूटी से लौटा तो उसने देखा की उसकी पत्नी फांसी पर झूल रही है| आनन फानन में उसे लेकर लोहिया अस्पताल पंहुचा तो चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया|
केंद्रीय कारागार में तैनात बंदी रक्षक जय दयाल यादव की पत्नी 39 वर्षीय पिंकी यादव ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| दरअसल बंदी रक्षक की चार बजे से लेकर आठ बजे तक डियूटी थी| उसकी पत्नी पिंकी ने पहले अपनी 12 वर्षीय बेटी काजल और 10 वर्षीय पुत्र शैलेन्द्र को तैयार कर के विधालय भेज दिया| तभी उसने अचानक घर के अंदर फांसी लगा ली| जब बंदी रक्षक जय दयाल डियूटी खत्म कर घर पंहुचा तो उसकी चीख निकल गयी| विवाहिता पिंकी की लाश कमरे में लटक रही थी|
जल्द बाजी में पिकी के पति जय दयाल उसे लेकर लोहिया अस्पताल पंहचे तो डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया|मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया| पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी कर रही है|
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]