जखा जेल के किशोरों के साथ नही, दीपावली पर जिला जेल के खूंखार कैदियों से मिलने पंहुचे सांसद

Uncategorized

MUKESH RAJPUTफर्रुखाबाद: नरेन्द्र मोदी की तर्ज पर अपने आप को ढालने की कोशिश कर रहे बीजेपी सांसद मुकेश राजपूत ने दीपावली जिला जेल में बंद खूंखार कैदियों के बीच मनायी| जब की जिले में जखा जेल में बंद किशोरों की सुध किसी ने भी नही ली| जब की प्रधानमंत्री मोदी बच्चों को ही आगे रखने और उनका हौसला बढ़ाने की वकालत करते है|
भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने जिला कारागार फतेहगढ़ के बंदियों के साथ दीपावली पर उनसे मिलने पंहुचे| उन्होंने सभी कैदियों को लड्डू भेट कर बधाई दी| बंदियों ने सांसद से कहा की भजन आदि सुनने के लिए उन्हें सीडी आदि उपलव्ध करायी जाये| जेल पंहुचने पर जेल अधीक्षक विपिन कुमार मिश्रा व अन्य जेल अधिकारियो ने सांसद मुकेश राजपूत का स्वागत किया|
लेकिन मुकेश राजपूत के जिला जेल में खूंखार कैदियों के बीच जाने की बात कईयों के गले नही उतरी| जंहा एक तरफ मोदी सैनिको से मिलने के बाद जम्मू कश्मीर के बाढ़ पीडितो के बीच दीपावली मनाने गये है| तो वही उनकी ही तर्ज पर जनपद के सांसद मुकेश राजपूत ने कैदियों के बीच जाकर अपनी ख़ुशी का इजहार किया| जब की जखा किशोर बंदी गृह व जसमई दरवाजा में बने अनाथालय पर कोई राजनैतिक व्यक्ति नही पंहुचा| जो शहर में चर्चा का विषय बना है|
जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार,भाजपा नेता सत्यपाल सिंह, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, महामंत्री विमल कटियार, सुधीर शर्मा एडवोकेट, दीना राजपूत, लज्जाराम वर्मा आदि के साथ जिला कारागार पहुंचे।
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]