भक्ति रस से भरी रामभद्राचार्य की आंखे, श्रधालुओ से भरा कथा पंडाल

Uncategorized

ram khtha67फर्रुखाबाद: श्री राम कथा के प्रवचन को आज एक सप्ताह का समय बीत गया है| कथा में आज जो दिखा वह शायद ही कंही दिखा हो| श्री राम कथा का रस पान कराते-कराते रामभद्राचार्य इतने भाव विभोर हो गये की उनकी आँखों से भक्ति रस की धारा आंसू बन कर वह चली| यह नजारा देखने के लिए पंडाल में मौजूद हजारो लोग टकटकी लगाये स्वामी रामभद्राचार्य को देख रहे थे और भक्ति रस की गंगा में गोते लगा रहे थे|
श्री रामचरित मानस की चौपाईयो को गाते-गाते अचानक उनकी आँखों से आंसू निकल पड़े लगा रुंध गया | थोड़ी देर के लिए तो यह लगा की मानो जैसे अभी कुछ ही छड़ो में श्री राम कथा प्रांगण में प्रगट हो जायेगे| भक्ति का प्रभु श्री राम के प्रति इतना स्नेह पहली बार जनपद में देखने को मिला|
RAM KTHAA 45स्वामी रामभद्राचार्य जी ने श्री राम के वन गबन के बाद वन में उनकी दिनचर्या के साथ साथ कई महत्व पूर्ण बिन्दुओ पर श्रोताओ का ध्यानाप्नी ओर खीच लिया| मंडल में भी बड़ी संख्या में संत नजर आये| कथा विराम के समय तक मंडल में लोगो का आना जारी रहा| रविवार को बड़े पैमाने पर भीड़ उमड़ने की सम्भावना जताई जा रही है| जिसके लिए आयोजन समिति ने पुख्ता व्यवस्था की है|
इस दौरान अबधेश दीक्षित, अनिल त्रिपाठी, सुरेन्द्र पाण्डेय, राजेश पाठक, अरुण प्रकाश तिवारी( ददुआ), निधी दुबे, ज्ञानेश गौड़ मौजूद रहे| वही गंगा मइया स्वछता एवं दीपदान आयोजन समिति के सत्यव्रत पाण्डेय व उनके सहयोगियों ने श्रधालुओ की चरण पादुको को व्यवस्थित रखने की व्यवस्था देखी|
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]