माडर्न अल्ट्रासाउंड सीज, अधिकारियो पर लगा रिश्वतखोरी का आरोप

Uncategorized

modernफर्रुखाबाद: नगर के स्टेट बैक गली में चल रहे माडर्न अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा मारा गया| जिसे अधिकारियो ने सील कर दिया| जिसके बाद डॉ प्रभात गुप्ता ने अधिकारियो पर घूंस लेने का आरोप जड़ा | अधिकारियो ने इसके आलावा भी कई अल्ट्रासाउंड सेन्टरों पर भी छापेमारी की|
नगर मजिस्ट्रेट महमूद हसन ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियो के साथ माडर्न अल्ट्रासाउंड पर छापा मारा| अधिकारियो ने पूर्व में मारे गये छापे के बाद डॉ प्रभात को नोटिस जारी कर आठ प्रश्नों का जबाब माँगा था| जिसमें फार्म एफ का अपूर्ण होना, परामर्श रजिस्टर उपलब्ध ना होना, केंद्र पर घोषणा पंजिका उपलब्ध ना होना, केंद्र पर रिफलर स्लिप उपलब्ध नही थी, अल्ट्रासाउंड रजिस्टर भी पूर्ण नही था, पीसी और पीएनडीटी अधिनियम की पुस्तिका नही पायी गयी, डाक्टर के द्वारा पोशाक भी नही पहनी गयी व पंजीकरण प्रमाण पत्र की प्रति का प्रदर्शन नही किया गया|
विभाग के द्वारा दिए गये नोटिस का जबाब डॉ प्रभात गुप्ता ने जिलाधिकारी नरेन्द्र कुमार को लिखित में दिया| लेकिन कमेटी उनके जबाब से सहमत नही हुई जिसके बाद उनका अल्ट्रासाउंड सेंटर शील कर दिया गया| अपर चिकित्साधिकारी राजवीर सिंह ने बताया की कमेटी के निर्णय के बाद सील किया गया है| इसमे उन्होंने अपने हिसाब से कोई कार्यवाही नही की है| वही डाक्टर प्रभात गुप्ता ने बताया की वह इसके खिलाफ अदालत का दरवाजा का दरवाजा खटखटायेगे|
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]