ट्रक की टक्कर से पूर्व प्रधान सहित दो की मौत, एक गम्भीर

Uncategorized

mauutफर्रुखाबाद: बाइक से जनपद आ रहे पूर्व प्रधान को ट्रक ने जोरदार टक्कर मारदी जिससे पूर्व प्रधान सहित दो की मौके पर ही मौत हो गयी| जब की एक की हालत गम्भीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया| मामले की सूचना पुलिस को दी गयी है|

पड़ोसी जनपद शहजंहापुर के मिर्जापुर निवासी पूर्व प्रधान रामप्रताप पुत्र रामेश्वर अपने दो अन्य लोगो के साथ फर्रुखाबाद आ रहे थे| जब वह अमृतपुर के निकट पंहुचे तो बलीपट्टी गाँव के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी| जिसमे पूर्व प्रधान सहित दो की मौके पर ही मौत हो गयी| वही एक अन्य राजकुमार की हालत गम्भीर होने पर उसे राजेपुर स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती किया गया| जंहा हालत गम्भीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया|