निर्मल भारत अभियान: प्रधान ने झाड़ू पकड़ कर खिचायी फोटो,गांव में भरा दलदल

Uncategorized

nilam dubye2 copyफर्रुखाबाद: बीते चार मई 2007 को गांव को तत्कालीन राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने निर्मल गांव में परुस्कार दिया था| लेकिन तब गांव का नजारा कुछ और था लेकिन आज इस गांव की दशा ही खराब हो गयी है| खाऊ कमाऊ निति के चलते गांव में सफाई की व्यवस्था तक ठीक से नही हो पा रही है| प्रधानमन्त्री की निर्मल भारत अभियान के तहत केबल फोटो सेशन किया गया| लेकिन प्रधान जी के गांव में देखे तो पता चलता है की कई महीनों से सफाई कर्मी ही नही आया|
बढ़पुर व्लाक में आयोजित किये गये निर्मल भारत अभियान की बैठक के बाद प्रधानो ने व्लाक के पीछे झाड़ू लगा कर फोटो खिचाये| उसमे सबसे आगे नाम था ग्राम प्रधान विजाध्रपुर नीलम दुबे| अपनी बाक पटुता के लिए जाने जानी वाली प्रधान नीलम दुबे ने गांव में vijadharpurइस वर्ष विकास के नाम पर तो कोई भी कार्य नही कराया| यंहा तक तो सब ठीक था| लेकिन गांव में सफाई के नाम पर कोई कर्मचारी झाकने नही आता| जिससे नाली बजबजा रही है| कई लोग इस इस तरह के है की उनके शौचालय भी अभी नही बन पाये है|
26 सितम्बर को गांव में कोई सफाई अभियान इस योजना के तहत नही चलाया गया| 28 सितम्बर को ग्राम पंचायत क्षेत्रो के सभी सम्पर्क मार्गो व बाजारों की सफाई होनी थी जिसका खर्च 500 रुपये दिया गया था वह भी नही किया गया| 29 सितम्बर को पंचायत भवन, आगनबाडी केंद्र, विधालय, चिकित्सालय, सार्वजनिक शौचालय आदि की सफाई की जानी थी जिसके लिए 500 रूपये की धनराशि दी गयी थी|
30 सितम्बर को ग्राम पंचायत क्षेत्र में स्थित सभी जल स्रोतों (तालाबो, हैंडपम्पो, नलकूप आदि) की सफाई व जल गुणवत्ता का परीक्षण भी किया जाना था| जिसके लिए प्रधान को सरकार ने एक हजार रूपये दिये गये| वही भी प्रधान नीलम दुबे ने नही कराया | फलस्वरूप गांव को जाने वाली कई प्रमुख सडके कीचड़ से बजबजा रही है| गांव के ही कुछ लोगो ने जब प्रधान से कहा तो उन्होंने बजट ना होने का बहाना बना दिया| जिसके चलते गांव में घुसते ही ग्रामीणों को कीचड़ से जूझना पड़ रहा है| सड़क किनारे की नाली बजबजा रही है|
इसी अभियान में गुरुवार को पंचायत स्तर पर एक बैठक होनी है जिसमे स्वच्छ गांव बनाने के लिए प्रस्ताव पास किया जाना है| जिसमे शपथ करायी जानी है की कोई भी खुले में शौच नही जायेगा| फ़िलहाल ग्रामीणों में प्रधान के इस रबैये से रोष है|