भाजपा नेताओ ने बाढ़ पीडितो की मदद के लिए मांग चंदा

Uncategorized

bjp mukesh ramvir shuklaफर्रुखाबाद: जम्मू कश्मीर में आयी भीषण बाढ़ की चपेट में आये लाखो लोगो तक मदद पंहुचाने के लिए भाजपा नेताओ ने जनमानस के सामने झोली फैला दी और उनसे सहयोग माँगा| जनता ने भी उनको हांथो हाथ लिया| एकत्रित किये गये चन्दे की रकम को प्रधानमन्त्री राहतकोष के माध्यम से बाढ़ पीडितो के लिए भेजा जायेगा|
प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन के अवसर पर पुरे देश में बीजेपी ने बाढ़ पीडितो की मदद के लिए अपने हाथ बढ़ाये| जनपद में कई जगह नेताओ ने चन्दा एकत्रित किया| सदर क्षेत्र में सांसद मुकेश राजपूत के नेतृत्व में भाजपा नेताओ ने रेलवे रोड स्थित होरीलाल मार्केट में एकत्रित होकर चौक बाजार, लोहाई रोड, घूमना आदि जगहों पर व्यापारीयो से चन्दा एकत्रित किया|
जिसमे सात हजार 63 रूपये चंदे में सदर में सांसद के नेतृत्व में जुटाये गये| वही मोहम्दाबाद क्षेत्र में शैलेन्द्र राठौर ने दस हजार सात सौ अस्सी रूपये एकत्रित किये |
इस दौरान पूर्व विधायक सुशील शाक्य, कुलदीप गंगवार,जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार, जिला महामंत्री विमल कटियार, महामंत्री रामवीर शुक्ला, रामवीर वाथम, युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष शिवांग रस्तोगी, हिमांशु गुप्ता व डॉ0 महिपाल सिंह आदि लोग मौजूद रहे|
क्षेत्रीय अध्यक्ष कल लेंगे भाजपा नेताओ की क्लास
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष बाल चन्द्र मिश्रा व क्षेत्रीय महामंत्री ओम प्रकाश सिंह कल जनपद पंहुच कर मण्डल अध्यक्षों, जिला पदाधिकारियों व मण्डल प्रभारियो के साथ बैठक करेगे| जिसमे वह सदस्यता अभियान व आगामी कार्यक्रमों के विषय में भी जानकारी करेगे|