मौसा के घर आये युवक के गोली मारी,लिंजीगंज में भी हुई फायरिंग

Uncategorized

pintu shivam goliफर्रुखाबाद: रविवार को अचानक घर से बुलाकर एक युवक को गोलियों से छलनी कर दिया गया| गम्भीर हालत में उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है| घटना के पीछे मकान के कब्जे का मामला बताया जा रहा है| वही लिंजिगंज कब्रिस्तान के पास दो पक्षों के विवाद में फायरिंग की गयी| मौके पर पुलिस ने पंहुच कर जाँच पड़ताल की है|
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कुंचा भवानी दास निवासी विजय मिश्रा के घर उसके साडू सुरेश चन्द्र का 25 वर्षीय पुत्र पिंटू उर्फ़ शिवम् निवासी सरफन कन्नौज आया हुआ था| विजय मिश्रा के अनुसार उसे कल गंगा स्नान करना था| रविवार को शाम तकरीवन सात बजे बाइक पर सबार कुछ लोग आये और विजय मिश्रा को गाली देते हुए घर से निकलने की घमकी दी| शोरसराबा सुन कर पिंटू घर के अन्दर से निकल आया| पिंटू का आरोप है की कल्लूचौहान उसकी पत्नी रेखा चौहान व अरविन्द सोमबंशी ने उसे घेर लिया और कल्लू ने तमंचे से उसे गोली मार दी घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी तमंचा लहराते हुए फरार हो गये|
विजय मिश्रा ने बताया की रेखा उसके मकान में किराये पर रह रही है और मकान खाली नही कर रही है जिसके विवाद में वह उसे मारने आये थे और उसकी जगह उसके साडू के लडके पिंटू को गोली मार कर चले गये|
पुलिस मामले की जाँच में जुटी है| लोहिया अस्पताल के डॉ वी के दुबे ने बताया की जब तक घायल के गले में लगी गोली को नही निकाला जाता तब तक घायल गम्भीर है|
वही कबड्डी खेलने के विवाद में लिंजीगंज कब्रिस्तान के निकट मोहल्ला खटकपुरा व साहबगंज मोहल्ले के युवको में विवाद हो गया और जम कर मारपीट भी की गयी जिसमे एक घायल भी हो गया| जिसके बाद घायल साहबगंज के युवक की ओर से तकरीवन एक दर्जन लोग आ गये और खटकपुरा में फायरिंग कर दी जिसके बाद घटना स्थल पर पुलिस ने पंहुच कर जांच पड़ताल की|