भाजपा में मुकेश के जबाब में साक्षी को अहमियत, स्वागत से लेकर उदघाटन तक!

Uncategorized

Sakshi rambakshफर्रुखाबाद: राजनैतिक महत्वाकांक्षा की तृष्णा मनभेदो को जन्म देती है और मनभेद से ही मतभेद उत्पन्न होता है| ये और बात है कि चतुर राजनैतिज्ञ एक को नकार दूसरे के सहारे अपनी नैया पार लगाने की सोचता है| फर्रुखाबाद से सांसद मुकेश राजपूत के जबाब में मनभेद वाले कार्यकर्ताओ ने रविवार को जिस प्रकार से साक्षी को अहमियत देकर मुख्यमंत्री कैसा हो के नारे लगवा दिए उससे सूखे की बरसात के मौसम में नए नम हुए बागी बीजो का अंकुरित होना लाजिमी ही है|

कभी फर्रुखाबाद से सांसद रहे वर्तमान में उन्नाव लोकसभा के सांसद साक्षी का न केवल फर्रुखाबाद नगर में जोरदार स्वागत किया गया बल्कि शमसाबाद में गलियो के उदघाटन के साथ साथ कायमगंज में भाजपा नेत्री मिथलेश अग्रवाल ने भी सपरिवार उनका जोरदार इस्तकबाल किया गया| साथ रहे भाजपा के पूर्व सांसद रामबक्श वर्मा जिन पर मुकेश राजपूत को पिछला लोकसभा चुनाव हरवाने के आरोप लगते रहे है|

Sakshi Vijay Shamsabadउदघाटन पत्थर पर स्थानीय सांसद की उपेक्षा-
शमसाबाद नगर पंचायत में एक सड़क और नाली के लोकार्पण के पत्थर पर उदघाटन कर्ता के तौर पर उन्नाव के सांसद साक्षी और नगर पंचायत अध्यक्ष विजय गुप्ता का तो नाम बड़े बड़े अक्षरो में गोदा गया मगर स्थानीय सांसद का गायब नाम पत्थर में छपे नामो से ज्यादा चर्चा कर गया| दरअसल में शमसाबाद में भी सांसद साक्षी का जर्दार स्वागत हुआ और उनसे उदघाटन कराया गया| इस मौके पर भाजपा के जिले में एक मात्र निकाय प्रतिनिधि विजय गुप्ता, नगर अध्यक्ष विनोद सक्सेना, जय गंगवार, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, सुमित, श्याम मिश्रा, विनय, नरेश गंगवार, कुंवरजी प्रधान सहित कई भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे|