सरकारी जमीन पर खुलेआम मौरम-गिट्टी डाल कर उड़ रही कानून की खिल्ली

Uncategorized

kmalganjफर्रुखाबाद: जनपद में एक जगह नही वल्कि पुरे जनपद बिल्डिंग मटेरियल दुकानदार मनमाने ढंग से सडक के किनारे अपनी दूकान लगा कर व्यापार कर रहे है| जिनकी तरफ प्रशासन की नजर अभी तक नही गयी है| इस तरह के अतिक्रमण से रास्ता चलते लोगो के साथ आये दिन दुर्धटनाये होती रहती है|
पुरे जनपद में जगह जगह सडक किनारे पड़ी मौरम गिट्टी प्रशासन को मुंह चिड़ा रही है| मजे की बात यह है की पीडब्लूडी की मिलीभगत से यह सब खेल चल रहा है| नागरिक परेशान है और विभाग अपनी बारह करने पर लगा हुआ है| इस सम्बन्ध में जब बात की जायी तो पीडब्लूडी ने किसी प्रकार के अतिक्रमण से पल्ला झाड़ लिया है| कमालगंज में तो बढ़ चढ़ कर सड़क पर मौरम डाल कर चौकी सजायी जा रही है|
इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी नरेन्द्र कुमार ने जेएनआई को बताया की जनपद में सरकारी भूमि पर जंहा भी मौरम गिट्टी पड़ी पायी जाएगी उसे पीडब्लूडी के माध्यम से जप्त कर लिया जायेगा| इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने एडीएम लवकुश त्रिपाठी को निर्देश दिये है की कमालगंज की दुकानदारो के माध्यम से जो मौरम सडक पर डाली गयी है उसे तत्काल लावारिश घोषित करके जप्त कर ली जाए| साथ ही साथ उन्होंने पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता विनय पचोरी को मौरम तत्काल भरने के निर्देश दिये|