नन्ही देवी हत्याकांड: पुलिस ने आरोपी के भाई, साले व साडू को उठाया

Uncategorized

THKIKAT NNHI DEVIफर्रुखाबाद: बीते 17 जून को घर के बाहर सो रही महिला नन्ही देवी की गला काटकर हत्या कर दी गयी थी| काफी दिनों से मृतका के पुत्र के इशारे पर आरोपी को पकड़ने के लिएहाथ पैर मार रही थाना पुलिस ने आरोपी के साले, भाई व साडू को हिरासत में लिए है जिनसे पूछताछ चल रही है\ लेकिन आरोपी का भी तक पता नही चला है| मृतका के पुत्र व पुलिस को उस व्यक्ति की तलाश है जो मृतका की पुत्रबधू से फोन पर बात किया करता था और अक्सर उसके घर आया करता था|
विदित है की मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के ग्राम टीमरुआ नगला निवासी 62 वर्षीय महिला नन्ही देवी पत्नी शंकर लाल रात में अपने घर के बाहर चबूतरे पर सो रही थी| महिला का एकलौता पुत्र राजेश उर्फ राजू नवावगंज थाना क्षेत्र के ग्राम चांदपुर गया था| घर पर महिला की पुत्रबधू अकेली छत पर सो रही थी| घर का दरवाजा अन्दर से बंद था| बीते 17 जून की रात महिला को अज्ञात लोगो ने गला काट कर मौत के घाट उतार दिया| पुलिस ने मृतका के पुत्र राजेश की तहरीर पर अज्ञात लोगो के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया| लेकिन जाँच अभी तक परिवारियो पर ही टिकी हुई है| पुलिस को शक है की घटना के पीछे परिवार के ही किसी व्यक्ति का हाथ हो सकता है| लेकिन परिवार के लोग अभी कुछ बोलने को तैयार नही है|
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मृतका नन्ही देवी के पुत्र राजेश ने पुलिस को बताया है की उसकी पत्नी के पास एक धर्मवीर नाम के व्यक्ति का अक्सर फोन आता था| मौका देखकर वह उसके घर भी आता जाता था| राजेश का आरोप है की उसी ने घटना वाली रात जब वह अपनी वहन के घर गया था तो मौका देख कर धर्मबीर आया हो जिसे उसकी माँ ने देख लिए तो उसने माँ का गला रेत दिया| राजेश के वयान के आधार पर पुलिस जाँच पड़ताल की कडीयाँ जोड़ने में जुटी है| बीते दिनों पुलिस ने मोहल्ला बाग़ रुस्तम निवासी धर्मवीर के साले धर्मेन्द्र को उठाया था और जब आरोपी का उससे कोई सुराग नही लगा तो पुलिस ने बीती रात धर्मवीर के भाई कासगंज के सिरपुरा निवासी कश्मीर पुत्र श्यामवीर व साडू राजवीर निवासी घुमरी एटा को हिरासत में ले लिया जिनसे आरोपी के ठिकाने की तलाश की जा रही है| फ़िलहाल पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नही है|