सर्राफा लूट कांड में पुलिसकर्मियों के पुत्रो सहित कई आरोपी दबोचे!

Uncategorized

lut 4फर्रुखाबाद: बीते 6 दिन पूर्व 1 जुलाई को सर्राफा व्यापारी के साथ हुई लाखो की लूट में पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा है| जिसमे दो सिपाहियों के पुत्र बताये गये है| फ़िलहाल पुलिस माल के साथ साथ एक अन्य आरोपी की तलाश में जुटी है| इस घटना का पुलिस जल्द खुलासा कर सकती है|
बताते चले की थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम रजीपुर ज्र्रारी मार्ग पर सर्राफा व्यापारी धर्मेन्द्र पुत्र ओमप्रकाश निवासी नितगंजा दक्षिण इंडिगो कार से दुकान जा रहे थे| कार उनका चालक बाबू खान निवासी तिकोना चौकी चला रहा था| वह अपनी कार से जैसे ही रजीपुर स्थित दुकान के पास उतरे और झोला जमीन पर रखने के बाद दुकान का ताला खोलने लगे| तभी काले रंग की पैशन प्रो बाइक से तीन बदमाशो ने अचानक झोला अपने कब्जे में ले लिया और फरार हो गये| इसी दौरान बदमाशो को भागते देख रजीपुर में एक साईकिल मिस्त्री ने बदमाशो पर साईकिल रिम चला दिया जिस पर बदमाशो ने उस पर गोली चला दी वह बाल बाल बच गया| बदमाशो की गाड़ी पर पुलिस लिखा था| उन्होंने कुछ दुरी पर जा कर अपनी मोटरसाईकिल की नंबर प्लेट फेक दी जिस पर यूपी 75 के 7371 लिखा था| रजीपुर से कुछ दुरी पर सदरियापुर के निकट एक सफेद रंग की इंडिका कार खड़ी थी जंहा पंहुच कर बदमाशो ने अपनी मोटरसाईकिल छोड़ दी और कार पर सबार होकर भाग गये|
आई जी आशुतोष पाण्डेय के निर्देश पर पुलिस तेजी के साथ खुलासे की तरफ जुटी थी| सूत्रों के अनुसार पुलिस ने आरोपियों को मैनपुरी से पकड़ा है जिसमे दो आरोपी सिपाहियों के पुत्र बताये गये है| पुलिस इन से किसी गुप्त जगह पर पूछताछ कर रही है| आरोपियों में पुलिसकर्मियों के पुत्रो का नाम आने से मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है|
स्वाट टीम के प्रभारी कुलदीप दीक्षित ने बताया की अभी उन्हें इस सम्बन्ध में कोई जानकारी नही है| लेकिन जल्द खुलासा किया जायेगा|
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]