मतदान पर्व : फूलो की खुशबू से महके “माडल बूथ “

Uncategorized

matdan 3फर्रुखाबाद : लोक सभा चुनाव की पूर्व संध्या पर चिन्हित किये गये मतदान केन्द्रों को खुशबूदार फूलो से सजाया गया है | मतदान का प्रतिशत अधिक रखने के लिए प्रशासन के कोई कोर कसर नही छोड़ी |

matdan 2जिला निर्वाचन कार्यालय के माध्यम से स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदातो को प्रेरित करने के लिए चार मतदान केन्द्रों पर खास तरह से सजाया गया है | जिसमे माडल बूथ में राजकीय इंटर कालेज फतेहगढ़ , राजकीय इंटर कालेज फर्रुखाबाद,डीएन डिग्री कालेज एवं बद्री विशाल महाविधालय को शामिल किया गया है |इन मतदान केन्द्रों को खुशबू दार फूलो की मालाओ से सजाया गया है |

माडल बुथो पर क्या क्या सुबिधाये उपलब्ध करायी गयी
1.इन मतदान केन्द्रों पर बीएलओ के मध्यम से पर्ची का बितरण किया जायेगा
2 .पीने के पानी की व्यबस्था
3 .विकलांग मतदाताओ के लिए व्हील चेयर की भी व्यवस्था की गयी है | साथ ही साथ चिकित्सीय कैम्प भी लगाया जायेगा |
4 .मतदान की वेबकास्टिंग भी करायी जाएगी|
5 .मतदेय स्थल के मुख्य गेट पर फूलो से सजावट |
6 .मतदान की पूर्व संध्या पर बूथ पर प्रकाश से सजावट |
7 .मतदाताओ के बैठने के लिए कुर्सियों एवं छाया हेतु पान्डाल की व्यवस्था भी की गयी है |
8 .वृद्ध व नि:शक्त मतदातोओ के लिए विशेष व्यवस्था की गयी है |

माडल बुथो पर प्रशासन की पूरी नजर रहेगी |