चुनाव आयोग की वेबसाइट पर सबसे ज्यादा मुकेश, उसके बाद जयवीर और तीसरे स्थान पर सचिन

Uncategorized

eci farrukhabadफर्रुखाबाद: चुनाव के मौसम में खबरे चुनावी हो तो ज्यादा रुचिकर होती है| फर्रुखाबाद लोकसभा चुनावो में लड़ रहे प्रत्याशियों के नामो के हिसाब से सबसे ज्यादा वोटर मुकेश के नाम है और दूसरे स्थान पर जयवीर है| वोटरो के नामो की सूची में सचिन तीसरे स्थान पर है तो चौथा नंबर सलमान का है| पांचवे स्थान पर रामेश्वर नाम के वोटर है| ये पूछे ताछे आंकड़े नहीं चुनाव आयोग के आंकड़े है|

इलेक्शन कमीशन ऑफ़ इंडिया की वेबसाइट पर इस बार ये गजब आंकड़े मौजूद है| वोटरो को आल इंडिया सर्च लिस्ट आने के बाद देश भर में कौन कितना है देखा जा सकता है| इसी वेबसाइट पर जब फर्रुखाबाद में चुनाव लड़ रहे प्रमुख प्रत्याशियों के नामो को दाल कर जब सर्च किया गया तो ये आंकड़े आये है|

ध्यान रहे ये कोई जीत हार के आंकड़े नहीं है| ये तो वो नाम है जो वोटर के रूप में दर्ज है| अब जरुरी है नहीं कि सभी ‘मुकेश’ मुकेश राजपूत को वोट दे दे या फिर सभी ‘सचिन’ सचिन यादव को वोट दे दे| खबर रुचिकर है पढ़िए और ज्ञान बढ़ाइए-

फर्रुखाबाद में वोटर- (नाम अंग्रेजी में लैटर लिखकर कर सर्च किये गए है| लिखना जरुरी है वर्ना कल को कोई दावा करने आ जायेगा, हिंदी में कम ज्यादा है….)
मुकेश नाम के-3611
जयवीर नाम के-2068
सचिन नाम के -1581
सलमान नाम के- 607
रामेश्वर नाम के- 115

उत्तर प्रदेश में वोटर-
मुकेश नाम के-312166
जयवीर नाम के-130390
सचिन नाम के -158588
सलमान नाम के- 42645
रामेश्वर नाम के- 14783

पूरे भारत में वोटर-
मुकेश नाम के-1194402
जयवीर नाम के-258374
सचिन नाम के -471461
सलमान नाम के- 72987
रामेश्वर नाम के- 172857

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]