किसान यूनियन ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंक जताया विरोध

Uncategorized

मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद): निर्दोष किसानों को जेल में बंद करवाने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने मोहम्मदाबाद मुख्य चौराहे पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला फूंक दिया व जोरदार नारेबाजी की।
किसान नेताओं ने मध्य प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि गलत तरीके से किसानों की जमीन का अधिग्रहण करके केन्द्र सरकार को दिया जा रहा है। विरोध कर रहे निर्दोष लोगों को सरकार के द्वारा जेल में डाला जा रहा है। जिन्हें तत्काल जेल से रिहा किया जाये। नही ंतो देश भर में आंदोलन किया जायेगा।

किसान यूनियन ने जिला प्रशासन से मांग की कि ब्लाक मोहम्मदाबाद के सभी ग्रामों में खराब हैन्डपम्प सही कराये जायें। विद्युत व्यवस्था 18 घंटे चलायी जाये, मनरेगा द्वारा बनाये गये तालाबों में पानी भरवाया जाये, खिमशेपुर चकबंदी प्रक्रिया में रिश्वतखोरी रोकी जाये, बाजार में हो रही अवैध वसूली को रोका जाये। मोहम्मदाबाद के प्रत्येक ग्राम पंचायत में मीटिंग करायी जाये ताकि हर व्यक्ति समस्या बता सके। मनरेगा के कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जाये। मनरेगा के तहत हो रहे बंदरबांट को रोका जाये।

इस अवसर पर सुबोध यादव, हरिओम तिवारी, सतीश शाक्य, प्रभाकांत मिश्रा, रामदीन, बसंत पाण्डेय, रामसिंह वर्मा, आनंद कुमार शर्मा, प्रभूदयाल दुबे, देवेन्द्र कुमार दुबे, मुन्नालाल तिवारी, आनंद कुमार गुप्ता आदि शामिल रहे।