पत्नी व सालियो ने सरेबाजार युवक को चप्पलो से पिटा

Uncategorized

pitaayiफर्रुखाबाद : नजारा देखने बाला था जब तीन महिलाओ ने सरे बाजार एक नौजवान को पिट दिया | जिसमे एक महिला नौजवान की पत्नी और अन्य दो सालीया थी | लोगो ने जैसे तैसे मामले को रफा दफा करा दिया |

पडोसी जनपद कन्नौज के कस्बा तालग्राम निवासी अरबिन्द पुत्र शिवचरन का विवाह कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव रामनगर मजरा मुड़ौल की मूल निवासी राधा पुत्री मलखान सिंह से हुई थी | शादी के कुछ समय के बाद दोनों में अनवन शुरु हो गयी | इस बीच राधा ने दो बेटियों को जन्म भी दिया |

लेकिन दो बेटियों के साथ अरबिन्द रहना नही चाहता था | विवाहिता राधा ने आरोप लगाया की अरविन्द ने उसे घर से निकाल दिया | विवाहिता अपने मायके चली गयी | | मायके में ही राधा के तीसरी बेटी पैदा हुई | अरविन्द ने राधा को घर पर बुलाने के लिए मना कर दिया | जिसके बाद राधा ने अदालत में मुकदमा दर्ज कराया | गुरुवार को अदालत में सुनवाई थी और दोनों पहुचे |

जब दोनों का अमना अमना हुआ तो कहा सुनी होने लगी इस पर राधा के साथ आयी उसकी दो बहनों ने अरविन्द को सरे बाजार बाजार पकड लिया और चप्पलो से जमकर पिटाई कर दी | यह तमाशा देख रहे लोगो ने दोनों को अलग अलग कर मामले को रफा दफा कराया |