सचिन के लम्बे काफिले की हुई वीडियोग्राफी, सपा की गाड़िया भी जलूस में..

Uncategorized

Sachin Crowdफर्रुखाबाद : सपा से टिकट काटने के बाद बागी हुये मंत्री पुत्र सचिन यादव ने विरोधियो की नीद एक बार फिर हराम कर दी | सचिन ने जनता में अपनी पकड़ का नमूना भी दिखा दिया | वैसे तो सचिन बाबू की जनसभाओ में भीड़ तो पहले भी जम कर हो चुकी है | जिसको देखते हुए सचिन के नामांकन जुलुस पर भी विरोधी दलों की नजरे थी | सचिन ने जुलुस को सफल बनाने के लिए जमकर पसीना भी वहाया उसका असर भी साफ साफ नजर आया जब जन सैलाब सडको पर कुछ कर गुजरने की चाहत लिए आगे चला | जुलुस तकरीवन 2 बजे से शुरु हो सका | लेकिन इसके बाद भी टीम सचिन से कार्यकर्ता गुरुगांव देवी मंदिर पर डटे रहे | और पैदल लाल दरवाजे तक पहुचे |

Policeसचिन यादव के जुलुस में शामिल होने के लिए लोग वैसे तो सभी विधानसभाओ से आये थे | लेकिन सबसे जादा चर्चा अलीगंज विधानसभा से आये लोगो की रही | टीम सचिन ने गुरुगांव देवी मंदिर पर सचिन का 2 बजे तक इंतजार किया सचिन अपना नामांकन करने के बाद जुलुस में शामिल होने गुरु गांव देवी मंदिर पहुंचे | सबसे पहले सचिन ने देवी के मंदिर में जाकर माथा टेका और उसके बाद जुलुस को आगे बढ़ाया गया |

सचिन का लोगो ने जगह जगह फूलो की बरसा की और जीत का आशीर्वाद भी दिया | जुलुस में सपा के कई बड़े चेहरे भी नजर आये | जुलुस गुरुगांव देवी मंदिर से शुरू होकर बीबीगंज , तिकोना , चौक ,घूमना , होते हुए लाल दरवाजे पर पहुचा | लेकिन तब तक जुलुस का समय समाप्त हो चूका था |

गुरुगांव देवी मंदिर पर सुबह से ही नगरपालिका के एकाउंटेंट अखिलेश तिवारी वीडियोग्राफर सहित डटे थे। जुलूस में वाहनों की संख्या अधिक होने की सूचना पर शहर कोतवाली प्रभारी एवं सीओ सिटी ने अलग-अलग कैमरे लगवाकर वीडियोग्राफी करायी। लालगेट पर सिटी मजिस्ट्रेट स्वयं मौजूद रहे। जुलूस में कई सपा नेता भी नजर आये। जिला सचिव समाजवादी पार्टी लिखी एक जीप भी जुलूस में शामिल थी।
फिलहाल सचिन ने राजनीति की नीव कहे जाने बाले युवाओ पर अपना जादू चला कर चुनाव मैदान में अपनी पकड मजबूत कर ली है |
इस दौरान सचिन की वाहन मोनिका यादव के आलावा आर के यादव, लालू यादव ,भोला यादव ,जेल विजिटर मनमोहन मिश्रा , लालू यादव ,राधेश्याम यादव ,विवेक यादव ,शैलेन्द्र सिंह ,एनुल हसन,द्रगपाल सिंह बाबी,प्रदीप आदि लोग मौजूद रहे