सरकारी से लेकर प्राइवेट बोर्ड कर रहे आचार संहिता का उल्लंघन

Uncategorized

फर्रुखाबाद; जिला प्रशासन की साफ़ सफाई के बाबजूद सरकारी दफ्तरों और सड़को पर लगे बोर्ड आदर्श चुनाव संहिता का उल्लंघन कर रहे है| पुलिस कप्तान के दफ्तर के कैंपस में कांग्रेस के सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह और के एच मुनिप्पा की तस्वीरो वालो होल्डिंग लगे है| वहीँ जिलो की सीमाओ पर स्वागत द्वारो में बसपा रंग में रंगे बोर्डो पर बसपा नेता और जिला पंचायत अध्यक्ष तहसीन सिद्दीकी चमक रहे है|
Aachar Sanhita Poster 2014
कमलगंज, राजेपुर, कायमगंज और मोहमदाबाद में जिले की सीमाओ पर लगे स्वागत द्वारो में जिलापंचायत अध्यक्ष तहसीन सिद्द्की की तस्वीरो वाले गेट बने हुए है| वहीँ अभी भी गाव देहातो में स्कूल की दीवारो, ट्यूबवेल के कमरो और बस शेडो पर नेताओ के प्रचार पुते हुए है| ऐसा ही एक प्रचार सचिन यादव का साइकिल चुनाव चिन्ह वाला अभी भी मुह चिढ़ा रहा है जबकि सचिन यादव को कबका साइकिल से उतार दिया गया है| और सबसे बड़ी बात जिला प्रशासन के कैंपस की है जहाँ कांग्रेस के नेताओ वाले होल्डिंग लगे हुए है| लघु एवं माध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार के इस होल्डिंग में प्रधानमंत्री के साथ सोनिया गांधी और कांगेसी नेता के एच मुनिप्पा की तस्वीर छपी हुई है| ये होल्डिंग पुलिस कप्तान के दफ्तर के कैंपस में लगा हुआ है| कई दीवारो में मुकेश राजपूत का कमल भी खिल रहा है और जयवीर का हाथी भी खड़ा है|
[bannergarden id=”8″]