पानी में डूबकर मासूम की मौत, बुझ गया गप्पू के घर का चिराग

Uncategorized

DSC05495 copyफर्रुखाबाद: घर पर मवेशियों के लिए बनायी गयी नांद में भरे पानी के अन्दर अचानक मासूम की गिरने से मौत हो गयी | जानकारी परिजनों को होने पर घर में कोहराम मच गया | दोपहर बाद बच्चे के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया |

थाना कमालगंज के ग्राम गदनपुर निवासी मजदूर गप्पू पाल का 2 वर्षीय पुत्र कुलदीप घर पर खेल रहा था | अचानक वह जानवरों के लिए बनी नांद के पास पहुँच गया | नांद में झांकते समय कुलदीप मुंह के बल पानी में जा गिरा  जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी | मासूम कुलदीप की मौत की खबर सुनकर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण गप्पू के घर पर एकत्र हुए | मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गयी | शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया | गप्पू पाल के एक 7 वर्षीय पुत्री शिखा ही बची है |