सपा विधायक के गढ़ में सलमान ने खोला विकास का पिटारा, कांग्रेसी नदारद

Uncategorized

salman-khurshidफर्रुखाबाद: विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कमालगंज के ग्राम शेखपुर या यूं कहें सपा विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी के गढ़ में सड़कों का उद्घाटन किया लेकिन मजे की बात यह है कि सत्ता की दहशत साफ़ नजर आई स्थानीय कांग्रेस के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता इर्द गिर्द भी नजर नहीं आये | यहाँ तक कि ग्राम प्रधान ने भी विदेश मंत्री से मुंह मोड़ लिया |

सलमान खुर्शीद ने कमालगंज पहुंचकर ग्राम शेखपुर में मुकीम के दरबाजे से दरगाह एह्सनी महमूदी तक 25 लाख की लगत से बनने वाली सीसी रोड का उद्घाटन किया | जिसके पश्चात वह दरगार शेख मखदूम में माथा टेकने गए | इसके बाद विदेश मंत्री ने सरफाबाद में 170 मीटर लम्बी व 6 लाख 94 हजार की लागत से बनने वाली रोड का उद्घाटन किया | ग्राम जहांगीर पुर में 18 लाख 8 हजार की लागत सेबनने वाली सड़क का भी उद्घाटन करने के बाद ग्रामीणों से रूबरू हुए | शेखपुर के ग्रामीणों ने सलमान खुर्शीद से 200 केवीए का ट्रांसफार्मर  लगवाने की मांग की तो सलमान ने उन्हें अपनी निधि से ट्रांसफार्मर देने का वादा किया |

मजे की बात यह है कि भोजपुर विधान सभा सपा विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी का गढ़ है | सत्ता की हनक इस कदर हावी है कि क्षेत्र में अपने को वरिष्ठ कांग्रेसी व सलमान का ख़ास सिपहसालार कहने वाले बाबा जगदीसा नन्द, सतीस गुप्ता, शमसाद फारुखी, इरफ़ान आदि नजर तक नहीं आये | हद तो तब हो गयी जब सलमान के पहुँचने के बाद शेखपुर के ग्राम प्रधान शकील कुरैशी मौके पर मौजूद नहीं थे | सलमान कुछ चुनिन्दा कांग्रेसियों के साथ सपा के गढ़ में विकास का पिटारा खोलकर वापस आ गए लेकिन भोजपुर विधान सभा क्षेत्र में कांग्रेस की स्थिति शीशे की तरह साफ़ नजर आई |सलमान के साथ उनकी पत्नी पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद भी मौजूद रही |