अत्यधिक भावुक होते हैं आज जन्मे लोग

Uncategorized

जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 11 दिसंबर को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :girl

दिनांक 11 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। इस मूलांक को चन्द्र ग्रह संचालित करता है। चन्द्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शार‍ीरिक रुप से आप कमजोर हैं। चन्द्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चन्द्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

कैसा रहेगा यह वर्ष :

जिनकी जन्म तारीख 2, 11, 20, 29 है उनके लिए यह वर्ष अति उत्तम रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता पाएंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए प्रगतिपूर्ण समय रहेगा। मानसिक सुख-शांति बनी रहेगी। शुभ समाचार मिलेगा। शत्रु प्रभावहीन होंगे। बेरोजगार रोजगार पाने में समर्थ होंगे। व्यापारी वर्ग अनुकूल स्थिति पाएंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

मूलांक 2 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति :

* महात्मा गांधी
* हिटलर
* ‍लाल बहादुर शास्त्री
* थॉमस अल्वा एडीसन
* टीना अंबानी

राशिफल 11 दिसंबर 2013, बुद्धवार (daily horoscope)

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

अपने कॅरियर को आगे बढ़ाने की कोशिश कीजिए. आपका लकी रंग पीच और लकी नंबर 24 है. व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के योग बनने से लाभ की आशा प्रबल होगी। पारिवारिक समस्याओं का निकाल होकर प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। प्रवास में सतर्कता आवश्यक।

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)

संभावना है कि आज आपको कोई नया दोस्त मिले जो आगे चलकर आपका साथ निभाए. आपका लकी रंग ब्लैक और लकी नंबर 21 है. कामकाज में आशानुकूल अवसर प्राप्त होंगे। अपने स्वास्थ्य की ओर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

अपने लिए कुछ सही प्लान कीजिए, यही सही समय है. आपका लकी रंग ऑरेंज और लकी नंबर 31 है. साझेदारी की समस्या का निराकरण होगा। पुरानी लेनदारी में सफलता मिलेगी। बोलचाल की भाषा में सावधानी रखना आवश्यक होगा।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

अपने दिन को भरपूर तरह से आनंद लीजिए. आपका लकी रंग येलो और लकी नंबर 18 है.अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। विलासिता के प्रति रुझान बढ़ेगा।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

आज के आप सकारात्मक रहिए और खुले रूप से सोचिए. आपका लकी रंग सिल्वर लकी नंबर 20 है. कामकाज में मन लगेगा। प्रभावी वातावरण रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के योग बनने से लाभ की आशा प्रबल होगी।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

आज के दिन आप कोई गलती न करे तो अच्छा होगा. आपका लकी रंग पिंक और लकी नंबर 34 है. दूसरों की मदद मिलेगी। बोलचाल में संयम रखें। विरोधी अपने मंतव्य में कामयाब नहीं हो पाएंगे। परिवार के सदस्यों की तरक्की होगी।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

आज का दिन आप खुद को दीजिए, आप रिलेक्स कीजिए. आपका लकी रंग ब्राउंन और लकी नंबर 28 है. कार्यस्थल पर आपकी सलाह को स्वीकार किया जाएगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। आर्थिक निवेश लाभदायी रहेगा।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

लव रिलेशन शुरु करने के लिए आज का दिन काफी अच्छा है. आपका लकी रंग रेड और लकी नंबर 35 है. अपनी बुरी आदतों पर नियंत्रण रखना होगा। अधिकारियों से मुलाकात के अवसर आएंगे, जिसका लाभ भविष्य में आपको मिलेगा।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

आज दोस्तों के साथ जीवन का आनंद लीजिए. आपका लकी रंग डार्क ग्रीन और लकी नंबर 10 है. व्यापार-व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी। सोच-समझकर निर्णय लेने से लाभ होगा। निराशा के वातावरण से बाहर निकल सकेंगे।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

आज के दिन कुछ अच्छा करने का मौका है आपके पास. आपका लकी रंग क्रीम और लकी नंबर 3 है. परिश्रम का पूरा फल आज आपको मिलेगा। फिजूलखर्ची से बचना चाहिए। पारिवारिक स्थिति संतोषप्रद रहेगी। कर्ज से दूर रहें।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

जो क्यक्ति आपके बारे में अच्छा सोचने उनसे मीलिए और बात कीजिए. आपका लकी रंग कॉपर और लकी नंबर 15 है. अपनी वस्तुओं को संभालकर रखना आवश्यक है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। व्यापारिक कार्य से की गई यात्रा लाभप्रद रहेगी।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

किसी भी हेल्थ संबंधी समस्या से दूर रहना है तो खाने पर ध्यान दीजिए और व्यायाम कीजिए. आपका लकी रंग ब्लू और लकी नंबर 2 है. नए कार्यों में सफलता मिलने की पूर्ण संभावना बनती है। पारिवारिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकेगी।