सपा जिलाध्यक्ष को सुलक्षणा ने फिर ठोकी ताल

Uncategorized

spa mhila sbhaaफर्रुखाबाद:समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह के लाख यह कहने के बाद की सुलक्षणा सिंह महिला सभा की जिलाध्यक्ष अब नही रही| उनको चुनौती देते हुये सुलक्षणा सिंह ने अपने नाम का बैनर लगाकर सपा कार्यालय पर बैठक कर दी| उनके बैनर पर सबाल खड़े करने कोई नही आया|
सपा कार्यालय पर सभी संगठनो छात्र सभा, लोहिया वाहिनी, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड सहित आदि संगठनो के साथ साथ महिला सभा की बैठक आयोजित हुई| जिसमे छात्र सभा के जिलाध्यक्ष राधेश्याम यादव, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के अजय कश्यप,लोहिया वाहिनी नगर अध्यक्ष रजत क्रांतिकारी सहित अन्य संगठनो के जिलाध्यक्ष मौजूद थे| जिसमे महिला सभा की जिलाध्यक्ष के रूप में सुलक्षणा सिंह भारी भीड़ के साथ पंहुची और बैठक में भाग लिया| मजे की बात यह है की जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह यादव की पूर्व घोषणा के बाद की सुलक्षणा ने अपना बैनर पार्टी के हाल में लटका दिया| जिसे किसी ने भी टोकने तक की हिम्मत नही दिखाई| वही सुलक्षणा सिंह के द्वारा नगर अध्यक्ष बनाई गयी जानकी यादव भी कार्यालय में नजर आयी| जो भी अभी विवादों के घेरे में है|

सुलक्षणा ने सपा कार्यालय में महिला सभा की जिलाध्यक्ष रूप में पंहुच कर यह सबित कर दिया की उन्हें ही पार्टी नेतृत्व ने जिलाध्यक्ष बनाया है| इसके साथ ही अन्य की संगठन के जिलाध्यक्ष ने अपना बैनर नही लगाया तो फिर सुलक्षणा सिंह ने ही क्यों पार्टी विरोधी काम किया | यह पार्टी कार्यालय में चर्चा का विषय बना रहा| सपा के जिला प्रवक्ता मंदीप यादव ने बताया की सुलक्षणा सिंह को यह पार्टी की तरफ से हिदायत दी जाएगी की वह पार्टी के हाल में अपना बैनर ना लगाये| जिलाध्यक्ष को भी इस मामले से अवगत कराया जायेगा|
सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव बने देव सिंह

समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव के पद पर देवसिंह यादव को नामित कर दिया है| देव सिंह ने लोहिया प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद कहा की वह जनता की समस्याओ के लिये संघर्ष करेगे| जनपद में लोहिया के नाम से चल रहे संस्थाओ में किसी भी प्रकार की ढील बर्दास्त नही की जाएगी|