मार्ग दुर्घटना में पेट्रोलपम्प सेल्समैन की मौत

Uncategorized

FARRUKHABAD : बीती रात अज्ञात वाहन की टक्कर से घर से जा रहे बाइक सवार पेट्रोलपम्प सेल्स मैन की मौत हो गयी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया।AMIT MISHRA PHOTO copy

कंपिल थाना क्षेत्र के कस्बा कंपिल निवासी उदयबीर सिंह का 25 वर्षीय पुत्र अरुण उर्फ अमित मिश्रा शनिवार देर शाम फर्रुखाबाद से बाइक द्वारा कंपिल अपने घर जा रहा था तभी कंपिल से दो किलोमीटर पहले गांव कुंवरपुर के निकट किसी अज्ञात वाहन ने अमित के जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। बाइक भी चकनाचूर हो गयी।

[bannergarden id=”8″]

[bannergarden id=”11″]

घायल अवस्था में अमित मिश्रा को बीती रात तकरीबन 10 बजे लोहिया अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अमित कंपिल स्थित नरेश चन्द्र पालीवाल के पेट्रोलपम्प पर सेल्समैन का काम करता था। सूचना मिलने पर मृतक की पत्नी सोनी व मां रजनी परिजनों के साथ लोहिया अस्पताल पहुंची। मृतक के पिता उदयवीर सिंह की तीन वर्ष पहले ही मौत हो चुकी है। पिता की मौत के बाद अमित का विवाह शाहजहांपुर जनपद के थाना जैतीपुर के ग्राम पीरी निवासी ओमकार मिश्रा की पुत्री सोनी के साथ हुआ था। अमित के 9 माह का एक पुत्र लव है। अमित अपने मां बाप का इकलौता पुत्र था। उसकी मौत होने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। रविवार दोपहर कादरीगेट चौकी इंचार्ज इनाम सिंह यादव ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।