दीवाली पर दियों की जगह जली विवाहिता, हालत गंभीर

Uncategorized

FARRUKHABAD : परिजनों द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित करने के चलते विवाहिता ने अपने मायके में ही मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है।Burnt

बीते एक वर्ष पूर्व नबावगंज थाना क्षेत्र के ग्राम डबौआ निवासी बलबीर सिंह की पुत्री आरती का विवाह एटा जनपद के पटियाली जसमई निवासी भूरे पुत्र विजय सोलंकी के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही ससुरालीजन भैंस और मोटरसाइकिल की मांग कर आरती को प्रताड़ित करने लगे। आरोप विवाहिता के चाचा वीरेन्द्र सिंह ने लगाया है।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

उन्होंने कहा कि 15 दिन पूर्व आरती की मां रेनू देवी उसे ससुराल से मायके ले आयी थी। लेकिन फोन पर आरती का पति भूरे धमकाता था और दहेज लाने की बात करता था। जिस पर मानसिक रूप से परेशान आरती ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गयी।