फर्रुखाबाद:(शमसाबाद संवाददाता) विकास कार्यों के 16,27,343 लाख रूपये गबन के मामले में लघु सिचाई विभाग के अवर अभियंता को पुलिस नें गिरफ्तार कर उसको जेल भेज दिया|
ग्राम प्रधानों नें बीते 5 जनवरी 2023 को अधिकारियों से ग्राम पंचायत बेहटा बल्लू, कासिमपुर तराई, समेचीपुर चितार, गुटेटि दक्षिण ब्लाक शमशाबाद में विकास कार्य हेतु आये कुल 16,27,343 रुपए को गबन करने के मामले में सचिव-ग्राम विकास अधिकारी कपिल देव त्रिपाठी के विरूद्ध शिकायत की गई थी। अधिकारियों के आदेश पर एडीओ पंचायत शमशाबाद आफाक हुसैन नें मुकदमा दर्ज कराया था|
विवेचना में अवर अभियंता अशोक कुमार पुत्र महेंद्र पाल सिंह राजपूत निवासी ग्राम सिरसा बदन थाना मारहरा जनपद एटा, वर्तमान पता अमीन खां थाना मऊदरवाजा का पूर्ण रूप से सहयोग पाये जाने पर गिरफ्तार कर लिया गया|
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



