सिखलाई रेजीमेंट की रैली भर्ती में अब तक 2700 जवानों ने लिया भाग, 1200 पास

Uncategorized

FARRUKHABAD : सिखलाई रेजीमेंट सेन्टर की तरफ से जवानों की रैली भर्ती शुरू की गयी। बुधवार से शुरू की गयी भर्ती में गुरुवार तक 2700 जवानों ने भाग लिया। विभिन्न परीक्षणों व दौड़ के बाद कुल 1200 अभ्यर्थी पास किये गये।sanik

जवानों की हो रही सैनिक, क्लर्क, ट्रेडमैन की रैली भर्ती 9 अक्टूबर से शुरू हुई जिसको 12 अक्टूबर तक जारी रखा जायेगा। भर्ती प्रक्रिया की नापजोख व दौड़ सुबह 9 बजे से 12 बजे तक की जायेगी। बुधवार को 1500 जवानों ने भाग लिया जिनमें 750 जवान दौड़ व फिटनेस के बाद पास किये गये। वहीं गुरुवार को 1200 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया, जिनमें 450 ने दौड़ व शारीरिक फिटनेस पास की। 14 अक्टूबर को मेडिकल कराया जायेगा। जिसकी नवम्बर में लिखित परीक्षा करायी जायेगी।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]sanik1