मथुरा में नमाजियों के बीच घुसा साड़, कई चोटिल

Uncategorized

bullलखनऊ। मथुरा में ईद को लेकर प्रशासन के तमाम इंतजामों की आज पोल खुल गयी। नमाज से ठीक पहले एक साड़ घुस आया। उसने नमाजियों को रौंदना शुरू कर दिया, जिससे दो-तीन बच्चों को काफी चोट आ गई। आक्रोशित नमाजियों ने हंगामा कर दिया। पुलिस और कुछ बुजुर्ग लोगों ने जैसे-तैसे उत्तेजित लोगों को शात किया।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
आज सुबह करीब साढ़े नौ बजे ईद की नमाज के लिए लोग डीग गेट के पास नियत स्थान पर एकत्रित हो रहे थे। इसी दरम्यान एक साड़ घुस आया। उसकी चपेट मे बच्चे और अन्य नमाजी आने लगे। माहौल गरमाने की खबर मिलते ही अधिकारियों में खलबली मच गयी। संयोग से इसी दरम्यान नमाज की घटी बज गयी और सब अपने-अपने स्थान पर नमाज अदा करने को बैठ गये। नमाज अदा होने के बाद मुस्लिम समाज के लोग फिर सड़कों पर आए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। मौके पर मौजूद डीएम विशाल चौहान-एसएसपी गुलाब सिंह लोगों को समझाने का प्रयास किया। लोगों का गुस्सा बढता देख समाज के मुअिज्ज लोग आगे आए तब मामला शात हुआ।
[bannergarden id=”17″][bannergarden id=”18″]