15 माह के कार्यकाल में सपा सरकार पूरी तरह फेल :स्वामी प्रसाद मौर्य

0
125

फर्रूखाबाद: सपा सरकार के 15 माह के कार्यकाल में यह सरकार पूरी तरह फेल है। बिजली की बढ़ोत्तरी पर किसान आंसू बहा रहा है और सपा के शासन में अपराधों की बाढ़ सी आ गयी है। प्रदेश में जंगलराज कायम हो गया है। यह बात बसपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व सहकारिता मंत्री तथा विधान सभा के नेता प्रतिपक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने रेलवे रोड स्थित पुरूषोत्तम शाक्य के आवास पर प्रेस वार्ता के दौरान कही।
Swamiबसपा कार्यकर्ताओं के संगठन की की बैठक लेने आये नेता प्रतिपक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश में जंगलराज कायम है दिन दहाड़े अपहरण, बलात्कार, हत्या जैसी जघन्य घटनायें हो रही हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था के नाम की कोई चीज नहीं है। इस पर भी सपा सुप्रीमों मुलायम सिंह यादव प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं।
उन्होने कहा कि बिजली की दरें 35 से 40 प्रतिशत बढ़ा दी गयी। जनता को पर्याप्त मात्रा में बिजली नहीं मिल पा रही है। जनता के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। गांव का गरीब किसान विद्युत दरें बढ़ा देने से काफी परेशान है और अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है। उन्होने कहा कि सपा के चुनावी घोषणा पत्र में था कि सरकार बनने पर प्रदेश के किसानों को मुफ्त में बिजली मिलेगी। किसानों के कर्ज भी माफ नहीं किये गये मुख्यमंत्री जनता के सपनों को ही नहीं बल्कि अपने पिता मुलायम सिंह यादव के सपनों को भी चकनाचूर कर रहे हैं।
एक प्रश्न के उत्तर में श्री मौर्य ने कहा कि सपा सरकार केवल गुण्डों माफियाओं को संरक्षण देेने का काम कर रही है। प्रदेश में दो दर्जन से ज्यादा अधिकारी व पुलिसकर्मी गोला का शिकार हुये व मारे गये। गुण्डे माफियाओं को इस सरकार में कतई खौफ नहीं है। शिवपाल सिंह द्वारा मायावती को जेल भेजने के बयान पर उन्होने कहा कि लोकनिर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव का मानसिंक संतुलन गड़वड़ा गया है। उन्होने कहा कि 15 महीने की सपा की सरकार में कोई विकास कार्य नहीं हुये। सपा सरकार व मुखिया झूठे बादे करके जनता को गुमराह कर बोट हथियाना चाहते हैं। लैपटॉप को रेवडिय़ों की तरह बांटा जा रहा है। लैपटॉप को शिक्षा से जोड़कर छात्र छात्राओं को प्रशिक्षण देने का बाद बांटा जाना चाहिये था लैपटॉप बाजार में बेचे जा रहे हैं। बेरोजगारी भत्ता भी इसका उदाहरण है। जनता की गाढ़ी कमाई का सरकार दुरूपयोग कर रही है।
कांग्रेस से लोकसभा चुनाव में गठबंधन के सवाल पर श्री मौर्य ने कहा कि बसपा बिना गठबंधन के प्रदेश की 80 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी और 60 सीटों पर पार्टी ने जीत का लक्ष्य रखा है। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होने कहा कि साम्प्रदायिकता को रोकने के लिये बसपा केन्द्र की कांग्रेस सरकार का समर्थन कर रही है। परन्तु बसपा ने कांग्रेस के भ्रष्टाचार का विरोध किया। पेट्रोल के दामों में अप्रत्याशित बृद्धि व मंहगाई व भ्रष्टाचार का खुलकर विरोध जताया। पूर्व जिलाध्यक्षों की अनुपस्थिति के प्रश्न पर कहा कि बसपा के हुजूम में नाराजगी स्वाभाविक है। इस गलत फहमी को दूर किया जायेगा। बार्ता में बसपा के लोकसभा प्रत्याशी ठाकुर जयवीर सिंह, डॉ0 संघमित्र मौर्य, मो0 उमर खां, मनोज अग्रबाल, महेन्द्र कटियार, जिलाध्यक्ष अजय भारती, नागेन्द्र सिंह राठौर, राजकुमार गौतम, यूनुस अंसारी, रामनरेश गौतम आदि लोग मौजूद रहे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]