फर्रुखाबादः थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के चिलसरा रोड पर स्थित रामपुर ढपरपुर के निकट एक काला नाग नागिन के वियोग में 15 दिन गुजर जाने के बाद भी यथा स्थान बैठा है।
आपने नाग-नागिन के फिल्मी किस्से तो बहुत सुने होंगे लेकिन जीती जागती मिशाल देखने को कम ही मिलती है। तकरीबन 15 दिन पूर्व अपनी नागिन खो चुका नाग उसके इंतजार में बैठा पानी व धूप को झेलते हुए अभी भी आस लगाये है। जिसकी चर्चा क्षेत्र में जोरों पर है। न ही वह कुछ खाता है और न ही पीता।
फिल्मी दुनियां में नाग नागिन के प्रेम की चर्चा अक्सर होती रहती है। जिसमें नागिन और नाग में से एक के मर जाने पर दूसरा बदला लेता है। लेकिन इस नाग से अगर इन कहानियों को जोड़े ंतो यह बात निकलकर आती है क्या यह किसी को डंसने के इंतजार में बैठा है। या तो अभी वह चेहरा उसके सामने नहीं आया या अभी भी उसे अपनी नागिन के जिंदा होने का इंतजार है।
लोगों का भारी हुजूम नागराज के दर्शन के लिए उमड़ पड़ा। अब तो नागराज की लोगों ने पूजा अर्चना भी करनी शुरू कर दी। लोगों ने नागराज पर चढ़ावा चढ़ाना भी शुरू कर दिया। मकर संक्रांति से नाग अपने स्थान पर नहीं दिखायी पड़ा। आज अपने नियत समय पर फिर प्रकट हो गये। जिस नागराज के निकलते ही क्षेत्रीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने भी नागिन के मरने की पुष्टि कर दी। नाग न तो किसी से कुछ बोलता है और न ही किसी को काटने का प्रयास करता है। वह सीधा फन किये वहां बैठा रहता है।
15 दिन गुजरने के बाद भी नागिन के इंतजार में बैठा नाग
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


