शिक्षा के क्षेत्र में मजबूत पकड़ होती है आज जन्मे लोगों की

Uncategorized

FARRUKHABAD : जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 3 जून को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

03-06-2013अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं।

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6,7, 9,

शुभ वर्ष : 2013, 2019, 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला , सुनहरा और गुलाबी

कैसा रहेगा यह वर्ष
जिनकी जन्म तारीख 3, 12, 21, 30 है उनके लिए यह वर्ष अति उत्तम रहेगा। आपकी पिछले समय से चली आ रही परेशानियां दूर होगी। उन्नति के मार्ग खुलेंगे। पारिवारिक मामलों में अनुकूल स्थिति पाएंगे। अविवाहित भी विवाह के बंधन में बंधने को तैयार रहें। नौकरीपेशा उन्नति पाएंगे। बेरोजगार रोजगार पाने में सफल होगे। व्यापार-व्यवसाय में सुखद-वातावरण मिलेगा। विशेष परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शत्रु प्रभावहीन होंगे।

मूलांक 3 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* जनरल मानेक शॉ
* औरंगजेब
* अब्राहम लिंकन
* स्वामी विवेकानंद
* डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

राशिफल 03 जू2013, सोमवार (daily horoscope)

 मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आज आपके ग्रह आपको कमाल की सकारात्मक उर्जा देने वाले हैं. आपका लकी रंग पिंक और लकी नंबर 15 है. आत्मविश्वास एवं पुरुषार्थ में वृद्धि होगी। व्यापार अच्छा चलेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। नई योजना का श्रीगणेश हो सकेगा। परिवार में सौहार्दपूर्ण माहौल रहेगा।

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)

आज कोशिश कीजिएगा कि आप काम करते रहे, इधर उधर की बातों पर ध्यान न दे. आपका लकी रंग डार्क ब्राउंन और लकी नंबर 7 है. पुराने कार्यों का अच्छा फल मिलेगा। मित्रों एवं सहयोगियों से सहायता प्राप्त होगी। प्रतिस्पर्धा में सफलता प्राप्ति के योग हैं। आमदनी बढ़ेगी। खर्चों में कमी का प्रयास करें।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

आज आप अपने कॉमन गतिविधियों से अलग हटकर कुछ और कीजिए. आपका लकी रंग लाइट ग्रीन और लकी नंबर 7 है. कार्य की प्रगति होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। कानूनी विवादों का निपटारा हो सकेगा। व्यापार लाभदायी रहेगा। आवास की समस्या रह सकती है। प्रवास शुभ।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

अपने आप समय दीजिए और अपने सेहत पर ध्यान दीजिए. आपका लकी रंग ब्लैक लकी नंबर 12 है. अधीनस्थों से उपयोगी सलाह मिलेगी। व्यावसायिक संतोष, प्रसन्नता रहेगी। संतान पर विशेष ध्यान देना होगा। रुका पैसा प्राप्त होगा। रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

आज आपको नकारात्मक चीजे ज्यादा प्रभावित करेंगी. आपका लकी रंग डार्क ब्लू लकी नंबर 19 है. मानसिक सुख-शांति रहेगी। विरोधी समझौता करेंगे। स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दबाजी न करें। व्यापार में इच्छित सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

अपके कॅरियर और परिवार के बीच कुछ भिन्नता आ सकती हैं. आपका लकी रंग डार्क ब्लैक लकी और नंबर 3 है. कार्यसिद्धि से अर्थक्षेत्र में आशाजनक परिणाम आएंगे। नवीन व्यापार के प्रस्ताव मिलेंगे। योजनाएं क्रियान्वित हो सकेंगी। संतान के कार्यों से चिंता में वृद्धि हो सकती है।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

याद रखना प्रयास करना आपके हाथ में होता है सही गलत तो उपर वाले के हाथ में होता है. आपका लकी रंग येलो और लकी नंबर 1 है.नवीन कार्यों पर विशेष प्रयास की आवश्यकता है। मित्रों के सहयोग से कुटुंब की समस्याएं हल होंगी। व्यापार लाभदायी रहेगा। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

हो सकता है कि आज काम ज्यादा हो उसे मैनेज करने की कोशिश कीजिए. आपका लकी रंग ब्लैक और लकी नंबर 9 है. अधिकारी असंतोष दर्शाएंगे। विशेष कार्य स्थगित रखें। विरोध और तनाव से बचें। कार्यक्षेत्र में नुकसान होने की आशंका है। यात्रा न करें। दांपत्य जीवन सुखद।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

हर समय नए अवसरों की तलाश करते रहे. आपका लकी रंग रेड लकी नंबर 7 है. जीवनसाथी से मतभेद मानसिक उद्विग्नता को बढ़ाएंगे। अधिक परिश्रम का फल तुलनात्मक रूप से कम मिलेगा। समाज में आपकी आलोचना होगी। व्यापार मध्यम रहेगा।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

लोगों से जल्दी प्रभावित होने की जरूरत नहीं है, बाकी आप सतर्क रहिए . आपका लकी रंग डार्क ग्रीन लकी नंबर 19 है. अर्थ संबंधी कार्यों में सफलता मिलने से हर्ष होगा। सुखद भविष्य का स्वप्न साकार होगा। कार्य की गति बढ़ेगी। कठिन कामों में सोच-समझकर ही हाथ डालें।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

आज अच्छे दिखने के लिए थोड़ा सा प्रयास करते रहिए. आपका लकी रंग पर्पल लकी नंबर 8 है. भूमि, जायदाद के सौदों में लाभ होगा। बुद्धिमानी और दूरदर्शिता की समाज में सराहना होगी। संतान की तरक्की होगी। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप नहीं करें।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

पर्फेक्सन के लिए काम करना होगा तो मेहनत तो लगेगी. आपका लकी रंग मजेंटा और लकी नंबर 12 है. विचारों में सकारात्मकता व आशाजनक प्रवृत्ति रखें। अच्छे लोगों से भेंट होगी, जो आपके हितचिंतक रहेंगे। रुका धन मिलेगा। क्रोध, उत्तेजना पर संयम रखें।