बिजली मूल्य वृद्वि के खिलाफ भाजपा ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका

Uncategorized

FARRUKHABAD : उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अचानक बिजली मूल्य में वृद्वि किये जाने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लाल दरबाजे पर उत्तर प्रदेश सरकार का पुतला फूंक दिया और मुख्यमंत्री के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाये।

bjp (1)[bannergarden id=”8″]

पार्टी जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार के नेतृत्व में एक दर्जन से अधिक भाजपा कार्यकर्ता सायं तकरीबन पांच बजे लालगेट स्थित फब्बारे के पास एकत्र हुए और उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा बिजली मूल्य में वृद्वि पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। देखते ही देखते प्रदेश सरकार के पुतले को आग के हवाले कर दिया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश सरकार मनमाने ढंग से काम कर रही है। मूल्य वृद्वि से सबसे ज्यादा नुकसान किसान व आम आदमी को हुआ है। शीघ्र ही अगर प्रदेश सरकार ने इस पर लगाम नहीं लगायी तो आगामी समय में भाजपा और बड़ा आंदोलन करेगी।
[bannergarden id=”11″]
इस दौरान लोकसभा चुनाव के दावेदार डा0 राजेश्वर सिंह के अलावा विनोद अग्निहोत्री, महामंत्री विमल कटियार, शैलेन्द्र राजपूत, शैलेन्द्र राठौर, दिलीप भारद्धाज, संजय गर्ग, पवन गौतम आदि मौजूद रहे।