भाजपा मंडल प्रभारियो की घोषणा

Uncategorized

bjp flageफर्रुखाबाद: चुनाव सर पर आते ही हर दल सगठन की नाथ पघैया कसने में लग गया है| कौन कहाँ किस बूथ पर क्या कर सकता है इसको देखते हुए सूची तैयार होने लगी है| बसपा में निरंतर ये काम चलता रहता है| सपा सत्ता में है इसलिए ठेकेदार, कोटेदार से लेकर दलालों की फ़ौज इस काम में तत्पर है उन्हें सूची बनाने की कोई खास जरुरत नहीं| क्योंकि जिले में लगभग 500 इस श्रेणी के लोग है जो जिस दल की सरकार होती है उसके साथ होते है| पिछले 10 सालों में इनके फोटो हर पार्टी के कार्यक्रम में छप चुके है| कांग्रेस में सगठन की बात ही निराली है| राहुल बाबा बजाते रहे सन्गठन का बजा| मगर फर्रुखाबाद में सगठन शुरू ही सलमान खुर्शीद से होता है और ख़त्म भी वहीँ पर हो जाता है|पंडित विमल प्रसाद तिवारी के राजनैतिक सत्ता की सम्पति के साथ ही कांग्रेस का सगठन भी सलमान के साथ दिल्ली चला गया| बात भाजपा की करें तो उनकी अंदरूनी कमान तो आर एस एस के हाथ होती है| परदे के आगे भाजपा के नेता मंचन करते है| अब चुनाव में कौन कहाँ कैसे काम करेगा और संगठना मजबूत करने के लिए फर्रुखाबाद जिले को २७ भागो (मंडलों) में बात इनके प्रभारी बना दिए गए है| देखिये सूची-
फर्रुखाबाद नगर- सत्यपाल सिंह
बढ़पुर पूर्वी- मेजर सुनील
बढ़पुर पश्चिमी- रुपेश गुप्ता
छावनी- डी एस राठौर,
कायमगंज नगर- मानसिंह पाल
कायमगंज ग्रामीण- रश्मि दुबे
शमसाबाद नगर- पवन गौतम
शमसाबाद ग्रामीण
डॉ वी के गंगवार
सिवारा- लालाराम शाक्य
बरा खेडा- प्रभात अवस्थी
कम्पिल नगर- मिथलेश अग्रवाल
पिलखना- मनोज कौशल
पैथान खुर्द- अमर सिंह खटिक
कुआं खेडा- डॉ रजनी सरीन
मोहम्दाबाद नगर- सुरेन्द्र कटियार
मोहम्दाबाद ग्रामीण- मुकेश राठौर
ज्योता- शैलेन्द्र सिंह राठौर
पिपरगाँव- डॉ भूदेव राजपूत
नीबकरोरी – राजेश्वर सिंह
सिरोली- डॉ ज्ञानेंद्र शाक्य
चिल्सरा- सुनील रावत+ सुभाष वर्मा
अमृतपुर- भास्कर दत्त द्विवेदी
सलेमपुर- प्रांशु दत्त द्विवेदी
कमालगंज नगर- मीरा सिंह
कमालगंज ग्रामीण- मुकेश राजपूत
जहानगंज- सुशील शाक्य
रजीपुर- रविन्द्र प्रताप सिंह गुड्डे+ रणवीर सिंह

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]