प्रोन्नत स्थानांतरण से कलेक्ट्रेट कर्मियों में व्यापक फेरबदल

Uncategorized

FARRUKHABAD : जिलाधिकारी पवन कुमार ने कलेक्ट्रेट कर्मचारियों की काफी समय से लटकी dm pawan kumar1प्रोन्नति को हरी झण्डी देते हुए उनकी तैनातियों में भी व्यापक फेरबदल किया है। इस फेरबदल में जहां अतीक अहमद को सीआरए बना दिया गया है वहीं वीरेन्द्र सिंह कटियार को काफी समय बाद असलाह बाबू बना दिया गया है।

कलेक्ट्रेट रेगुलर अधिष्ठान कर्मचारियों का श्रेणी घ, ग, व, ख में पदोन्नति के फलस्वरूप अतीक अहमद को प्रोन्नत करके एलबीसी से मुख्य राजस्व लेखाकार बनाया गया है। अबधेश कुमार बाजपेयी को प्रोन्नत के बाद रीडर जिलाधिकारी से न्याय सहायक एवं इफ्तखारुल हसन को प्रोन्नत कर सामान्य लिपिक से राजस्व अभिलेखपाल बनाया गया है। सोवरन सिंह राजस्व लेखाकार कायमगंज को सामान्य लिपिक व अबधेश कुमारी गंगवार को नायब नाजिर तहसील कायमगंज से प्रोन्नत करके राजस्व लेखाकार तहसील कायमगंज सोवरन सिंह के स्थान पर रखा गया है। अनिल बिहारी नायब नाजिर प्रथम को जेआरके बकारुल हसन के स्थान पर व बकारुल हसन को एलबीसी के पद पर तैनात किया गया है।

[bannergarden id=”8″]

राजस्व लेखाकार तहसील सदर लालाराम को नायब नाजिर प्राथम अनिल बिहारी वर्मा के स्थान पर, महेश चन्द्र बाथम सहायक राजस्व लेखाकार को प्रोन्नत करके राजस्व लेखाकार की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। वीरेन्द्र सिंह कटियार को काफी लम्बे समय बाद अहलमद फौजदारी एसडीएम सदर से आयुध लिपिक बनाया गया है। मशकूर हुसैन को प्रोन्नति के बाद एआरकेपी अभियंता माल से हटाकर रीडर जिलाधिकारी न्यायालय बनाया गया है। नवनीत कुमार अरेंजर कायमगंज माल को सहायक वा न तहसील सदर, श्याम कुमार यादव टंकक तहसील अमृतपुर को प्रोन्नत कर एसीआरए पंकज के स्थान पर रखा गया है। राजेश कुमार राठौर कनिष्ठ लिपिक सीलिंग से हटाकर सहायक वासिल बाकी नवीस तहसील सदर बनाया गया है।

[bannergarden id=”11″]

रामनरेश टंकक प्रथम को प्रोन्नत कर नायब नाजिर बनाये गये हैं। सर्वेश कुमार श्रीवास्तव टंकक तहसील सदर को प्रोन्नत कर नायब नाजिर तहसील कायमगंज व पंकज यादव एसीआरए को सहायक आयुध लिपिक बनाया गया है। प्रेम प्रकाश दीक्षित सहायक आयुध लिपिक को एएलबीसी, किताब सिंह सहायक वासिल बाकी नवीस तहसील सदर को अहलमद फौजदारी एसडीएम, अबधेश कुमार दीक्षित राजस्व लिपिक तहसील अमृतपुर को अहलमद फौजदारी एसडीएम कायमगंज, अमरेश पाल मिश्र अहलमद फौजदारी कायमगंज को राजस्व लिपिक तहसील अमृतपुर बनाये गये हैं।

जिलाधिकारी पवन कुमार ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि सम्बंधित कर्मचारी नव तैनाती पटल पर बिना प्रतिस्थानी की प्रतीक्षा किये तत्काल कार्यभार ग्रहण करना सुनिश्चित करेंगे।