FARRUKHABAD : जनपद में विकलांग सफाईकर्मी के रिक्त पदों को भरने के लिए पूर्व में आवेदन मांगे गये थे। जिसके सापेक्ष 175 अभ्यर्थियों ने जनपद में सफाईकर्मी की भर्ती के लिए आवेदन किया। जिन्हें साक्षात्कार हेतु बुधवार को बुलाया गया था।
[adrotate banner="3"]
फतेहगढ़ विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी सुभाषचन्द्र की अध्यक्षता में अभ्यर्थियों का साक्षात्कार किया गया। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक हुए साक्षात्कार में कुल 129 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। 175 आवेदकों में से 46 आवेदक साक्षात्कार में उपस्थित नहीं हुए। साक्षात्कार के दौरान जिला विकास अधिकारी प्रहलाद चन्द्र के अलावा कमेटी में शामिल अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
[adrotate banner="2"]

