शिवपाल की सभा में भीड़ जुटाने को जितेन्द्र ने लगाया एडी से चोटी तक का जोर

0
126

KAMALGANJ (FARRUKHABAD) : 9 सितम्बर को होने वाली कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव की सभा में भीड़ जुटाने एवं सफल बनाने के लिए जितेन्द्र यादव ने कमालगंज पहुंचकर ब्लाक प्रमुख राशिद जमाल सिद्दीकी से गुफ्तगू की। डॉ जितेन्द्र का मानना है कि अगर आगाज बुलंद हो तो अंजाम भी बुलंद होता है| आने वाले वक़्त में सपाई राजनीति में अपना सिक्का जमाने के लिए डॉ जितेद्र कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे है| गाँव गाँव, ब्लाक ब्लाक जनसम्पर्क भीड़ जुटाने के लिए चल रहा है| शक्ति कपूर को बुलाना भी इसी रणनीति का हिस्सा है| सब पर भारी…

[adrotate banner="3"]

jitendra singh yadav - rashid zamal siddiqueकमालगंज में विजयपाल के आवास पर जितेन्द्र सिंह यादव ने ब्लाक प्रमुख राशिद जमाल सिद्दीकी से भेंट की। उन्होंने 9 सितम्बर को बेबर रोड स्थित मेडिकल कालेज के सामने बैकुण्ठ धाम में होने वाली सभा की तैयारियों में जुट जाने के लिए ब्लाक प्रमुख से कहा। श्री यादव ने कहा कि सभा में अधिक से अधिक लोगों को लाने के लिए अभी से ही लोगों से सम्पर्क कर भीड़ जुटाने का प्रयास किया जाये। हर हाल में मंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाना है। इस दौरान उनके साथ अन्य सपा नेता भी मौजूद रहे।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

विदित हो कि आने वाले 9 सितम्बर को जितेन्द्र सिंह यादव के समाजवादी पार्टी में शामिल होने की चर्चायें पहले से ही गर्म हैं। वहीं 9 सितम्बर की सभा में अपनी ताकत दिखाने के प्रयास में लगे जितेन्द्र सिंह यादव की कार्यप्रणाली से सपा में उनके शामिल होने की संभावनायें बढ़ गयी हैं।

[adrotate banner="2"]