फर्रुखाबाद से शुरू हुआ था अशोक चक्र लौटा कर अफजल गुरु की दया याचिका का विरोध

Uncategorized

aSHOK CHAKR.jpg11FARRUKHABAD: संसद पर हमले में 12 साल पहले सबसे पहले शहीद हुई कमलेश कुमारी के परिवार ने सबसे पहले अफजल गुरु की दया याचिका का विरोध शुरू किया था| संसद भवन में अन्दर बैठे सांसदों को सुरक्षित करने के लिए संसद का दरवाजा बंद करने पहुची कमलेश कुमारी को आतंकी की गोली लगी थी| 26 सितम्बर 2006 को दिल्ली की अदालत ने अफजल को फांसी पर लटकाने के आदेश दिए। 3 अक्टूबर 2006 में अफजल गुरु की फांसी माफ़ करने के लिए गुरु की पत्नी तब्बसुम ने दया याचिका लगायी थी| 4 अक्टूबर 2006 को सबसे पहले शहीद हुई कमलेश के पिता ने राष्ट्रपति से दया याचिका ख़ारिज कर फांसी पर चडाने की गुहार जी न्यूज़ के टीवी शो बड़ी खबर के माध्यम से लगायी थी| और इसी के साथ शुरू हुआ था अशोक चक्र लौटाने का सफ़र| कमलेश कुमारी के पति ने बिट्टा के साथ जाकर राष्ट्रपति भवन में ये अशोक चक्र लौटा दिए थे| आज संसद पर हमले के सभी शहीदों के अशोक चक्र वहीँ जमा है| फर्रुखाबाद से उठी इन्साफ की आवाज को अमल में आने में ६ साल लग गए| नीचे दिए 7 साल पहले के विडिओ में देखिये एवं सुनिए शहीद कमलेश कुमारी के परिजनों ने क्या कहा था तब- (विडियो लोड होने में 1 से 2 मिनट का इन्तजार करे)
[bannergarden id=”9″]