12 हजार मानदेय सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर क्रीड़ा श्री पहुंचेंगे जंतर मंतर

0
102

FARRUKHABAD : भारतीय क्रीड़ा श्री संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक शिक्षक भवन में प्रदेश अध्यक्ष सदानंद यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक में 24 अप्रैल को दिल्ली जंतर मंतर पर अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन में पहुंचने के लिए कहा गया। प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में संगठन के पदाधिकारियों की घोषणा की गयी। प्रति वर्ष नवीनीकरण प्रक्रिया समाप्त करने, मानदेय 12000 रुपये मासिक करने सहित अन्य मांगें सम्मलित की गयी।

[adrotate banner="3"]

Awnishक्रीड़ा श्री संघ के जिलाध्यक्ष के तौर पर मोहम्मदाबाद के अवनीश यादव को चुना गया। उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, महासचिव शैलेन्द्र सिंह यादव, सचिव सुरुचि गंगवार, कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह, मीडिया प्रभारी अभिनेन्द्र प्रताप सिंह को बनाया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को पूर्ण निष्ठा एवं अधिक से अधिक समय देने के लिए कहा। बैठक को आदित्य प्रकाश यादव कन्नौज ने भी सम्बोधित किया।

जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार यादव एवं सभी पदाधिकारियों ने पूर्ण निष्ठा एवं धैर्य से कार्य करने का भरोसा दिलाया। कुमारी सुरुचि गंगवार, कुमारी प्रियंका, शैलेन्द्र सिंह, प्रशान्त कश्यप, धर्मेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]