12 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो दर्जन से अधिक आरोपी

0
107

uppफर्रुखाबाद: पुलिस द्वारा जनपद में विभिन्य थानों में चले धर पकड़ अभियान में एक ही रात में 25 आरोपियों को दबोच लिया गया | जिसमे सट्टा पर्ची, जुआ व तमंचा व कारतूस रखने के ममाले में गिरफ्तारी हुई है| पुलिस के इस अभियान से जुआरियो में दहशत है|

[adrotate banner="3"]

शहर कोतवालीरविवार रात चलाए गए धरपकड़ अभियान में शहर कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला दिल्ली ख्याली कूंचा निवासी रवींद्र बाथम, गणेश प्रसाद स्ट्रीट निवासी मुकेश, गांव बाग लकूला निवासी मंगल जाटव, गुलाम, गांव अमेठी जदीद निवासी चंदा खां, गांव टिकुरियन नगला निवासी जयपाल ¨सह, मोहल्ला जटवारा जदीद निवासी एजू बाथम, जनपद शाहजहांपुर थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव धारिया निवासी अर¨वद पाल को कच्ची शराब व मोहल्ला पलरिया निवासी सोनू को सट्टा पर्ची समेत गिरफ्तार किया।
थाना मऊदरवाजा मऊदरवाजा पुलिस ने मोहल्ला गढि़या निवासी सहदेव, मोहल्ला भीकमपुरा निवासी रहीसुल हसन, नया नगला निवासी मनोहर कुशवाहा, मोहल्ला कच्चा किला निवासी मो.रफी उर्फ बंगाली को कच्ची शराब समेत धर दबोचा।

थाना राजेपुर राजेपुर पुलिस ने गांव कुइयां निवासी रामू को 315 बोर तमंचा व दो कारतूस, सोनू व राहुल को कच्ची शराब समेत गिरफ्तार कर किया। शमसाबाद पुलिस ने गांव अलेपुर निवासी सतेंद्र ¨सह, गांव खच्ची नगला निवासी लल्लू ¨सह, शाहजहांपुर थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव हरेला निवासी परमेश्वर को कच्ची शराब समेत पकड़ा। थाना कमालगंज पुलिस ने मोहल्ला किदवईनगर निवासी रामऔतार को सट्टे की खाईबाड़ी करने के आरोप धर दबोचा।

थाना मोहम्मदाबाद पुलिस ने गांव नगला पीपल निवासी रामचरन को 315 बोर तमंचा व दो कारतूस, गांव हर¨सहपुर निवासी रामनिवास कठेरिया व जगदीश कठेरिया को कच्ची शराब, गांव खिमसेपुर निवासी रामू, पस¨नगपुर निवासी सुखराम व धीरेश को जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार किया।

[adrotate banner="2"]