ब्रेकिंग न्यूज: शमसाबाद में लुट गये एक दर्जन पशु व्यापारी

0
101

bdmash pshu vyaapariफर्रुखाबाद:(शमसाबाद) बीती रात पशु मेले में व्यापार करने आये एक दर्जन पशु व्यापारियों को उनके टेंट में ही लूट लिया गया| दोपहर बाद तकरीबन तीन बजे जब पुलिस को घटना की जानकारी हुई तो सभी को अस्पताल में भर्ती किया गया|
थाना क्षेत्र के ढाई धाट पर पशु मेला लगा था\ जिसमे बदायु जनपद के खानपुर जरीफ नगर निवासी भूप सिंह, देवेन्द्र पुत्र रामप्रकाश, सत्यपाल पुत्र रोशन लाल, जयवीर पुत्र देवेन्द्र कुमार व धीरेन्द्र पुत्र रामू के एवं भईयापुर निवासी वीरेंद्र, भूपत व दान सिंह के आलाबा उनके कुल एक दर्जन साथी व्यापारी पशु खरीदने के लिए आये थे|
बीती रात उन्होंने ढाईघाट पर मेले में ही अपने तम्बू लगाए थे / दो अलग-अलग तम्बुओ में व्यापारी आराम कर रहे थे| तभी तकरीबन नौ बजकर तीस मिनट पर दो अज्ञात लोग आये और कहा की वह भी व्यापारी है और रात में उनके तम्बू में रुकना चाहते है| जिस पर व्यापारियों ने उन्हें रुकने की अनुमति देदी| दोनों अज्ञातो के पास दूध व चीनी थी उन्होंने कहा की वह चाय बनाना चाहते है| उन्होंने चाय बनायी और सभी को पिला दी और लाखो रूपये लूट कर फरार हो गये|
पशु व्यापारी अपने तम्बुओ में बेहोश पड़े रहे| शाम तकरीबन तीन बजे जानकारी होने पर उन्हें समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया| क्षेत्र में हुई लूट की घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सबाल ज्ररूर खड़े कर दिये है|
थानाध्यक्ष प्रदीप यादव ने घटना से साफ़ इंकार कर दिया बताया लूट नही है व्यापारियों ने कुछ बनाकर खा लिया| जिससे उन्हें चक्कर आने लगे इस कारण उन्हें भर्ती करा दिया गया| किसी ने भी तहरीर नही दी है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]