जल्दबाजी को त्यागकर जीवन में बहुत सफल हो सकते हैं आज जन्मे लोग

Uncategorized

फर्रुखाबाद : जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 11 जनवरी को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

दिनांक 11 जनवरी को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। इस मूलांक को चन्द्र ग्रह संचालित करता है। चन्द्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है।

आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शार‍ीरिक रुप से आप कमजोर हैं। चन्द्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चन्द्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

कैसा रहेगा यह वर्ष
जिनकी जन्म तारीख 2, 11, 20, 29 है उनके लिए यह वर्ष अति उत्तम रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता पाएंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए प्रगतिपूर्ण समय रहेगा। मानसिक सुख-शांति बनी रहेगी। शुभ समाचार मिलेगा। शत्रु प्रभावहीन होंगे। बेरोजगार रोजगार पाने में समर्थ होंगे। व्यापारी वर्ग अनुकूल स्थिति पाएंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

मूलांक 2 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* महात्मा गांधी
* हिटलर
* ‍लाल बहादुर शास्त्री
* थॉमस अल्वा एडीसन
* टीना अंबानी

राशिफल 11 जनवरी 2013, शुक्रवार

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आज जितना हो सके दूसरों की सलाह लेना न भूलें. आपका लकी रंग पर्पल और लकी नंबर 22 है.विलासिता के प्रति रुझान बढ़ेगा। धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होकर आत्मप्रसन्नता का अनुभव होगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

वृष राशिफल (Taurus Horoscope)

वित्तीय संबधी चीजों पर ज्यादा ध्यान दीजिए, आज हो सकता है कि आपको लाभ मिलें. आपका लकी रंग येलो और लकी नंबर 8 है.अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। पुरानी उधारी, लेनदारी में सफलता मिलेगी। पदोन्नति की संभावना है।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

किसी पुराने प्रयास के लिए आज आपको सफलता मिल सकती है. आपका लकी रंग वायलेट लकी नंबर 12 है.नवीन कार्य रचनाओं को साकार रूप दे सकते हैं। नौकरीपेशा के स्थानांतरण संभव है। क्रोध, उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। वैवाहिक प्रस्ताव आएंगे।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अहम रहने वाला है इसलिए इस दिन आप अपने दोस्तों के संग बिताइएगा. आपका लकी रंग लाइट ब्लू लकी नंबर 4 है. व्यापार-व्यवसाय के क्षेत्र में आशानुकूल लाभ होने की संभावना बनती है। अन्यथा साहस नहीं करें। पूँजी निवेश एवं बचत में वृद्धि होगी।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

आज आप सामाजिक कार्यों से दूर रहिए और अपने खर्चों को कम करने की कोशिश कीजिएगा. आपका लकी रंग ऑरेंज और लकी नंबर 9 है.साझेदारी की समस्या का निराकरण होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में प्रतिबद्ध होकर स्वयं सक्रिय होना आवश्यक है। नए कार्यों को करने से लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

इमोशनली आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा. आपका लकी रंग ब्राउंन और लकी नंबर 19 है. गैरजरूरी वाद-विवाद से बचकर रहें। उच्चाधिकारियों से व्यर्थ विवाद की स्थिति को टालें। वाहन तेज गति से न चलाएं। आपकी आलोचना हो सकती है।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

आज आप अपनी सेहत पर ज्यादा धीजिए, इसके के लिए निरंतर चेकाअप जरूर कराए. आपका लकी रंग लाइट ब्लैक और लकी नंबर 17 है.नए कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार में वृद्धि होकर आर्थिक क्षेत्र में सुधार की संभावना है। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

अपने पार्टनर और दोस्तों के साथ काफी आनंदभरा दिन रह सकता है. आपका लकी रंग ग्रीन और लकी नंबर 10 है.रुपयों के लेनदेन में सावधानी रखें। संतान के कार्यों से समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अवसर चूकने से निराशा होगी।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लकी रहेगा लेकिन ध्यान रहे वित्तीय संबंधी मुद्दों पर कदम न उठाएं. आपका लकी रंग गोल्डन ब्राउंन और लकी नंबर 24 है.परिवारजनों से सामंजस्य बनाए रखें। अधिक विश्वास किसी पर नहीं करें। अपव्यय होगा। चलते हुए कार्यों में अवरोध उत्पन्न होंगे।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

इस समय आपको अपने कॅरियर और परिवार में संतुलन बनाने की जरूरत है. आपका लकी रंग पिंक और लकी नंबर 15 है.अपने काम से काम रखें। राजकार्य अथवा शासन सत्ता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आलस्य न करें। परिवार के सदस्यों की मदद रहेगी।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

अगर आप अकेले है तो आज का दिन आपके लिए रिलेशन के मामले में लकी रहेगा. आपका लकी रंग डार्क ग्रीन और लकी नंबर 21 है.व्यापार में नए प्रस्ताव समृद्धि के संकेत देंगे। आर्थिक प्रयासों में सफलता मिलने के योग हैं। यात्रा प्रवास में लाभ मिलने की संभावना बनती है।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

मनोरंजन और आनंद के अलावा आज आपको काम पर ध्यान देने की जरूरत है. आपका लकी रंग क्रीम और लकी नंबर 11 है.आपकी बुद्धिमानी से सम्मान मिलेगा तथा व्यापार में उन्नति होगी। रुका पैसा अचानक ही प्राप्त होगा। स्वाध्याय में रुचि बढ़ेगी