गजब की आकर्षण शक्ति होती है आज जन्मे लोगों में

Uncategorized

फर्रुखाबाद : जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 23 दिसंबर को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 23 दिसंबर को हुआ है। 23 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। 23 का अंक देखने पर ॐ का आभास देता है। जो कि भारतीय परंपरा में शुभ प्रतीक है। जबकि 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं।

आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 23 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

शुभ वर्ष : 1932,1955, 2003, 2005, 2009, 2012, 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम

कैसा रहेगा यह वर्
जिनकी जन्म तारीख 5, 14, 23 है उनके लिए यह वर्ष उत्तम कहा जा सकता है। आप अपने विवेक का इस्तेमाल कर सफलता पाने में समर्थ होंगे। लेखन से जुड़े व्यक्तियों के लिए समय सुखद रहेगा। विद्यार्थी वर्ग अनुकूल स्थिति पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय में सहयोग द्वारा सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति संतोषजनक वातावरण पाएंगे। आर्थिक, पारिवारिक समय अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम ही रहेगा। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी बनेंगे। कुल मिलाकर समय अनुकूल रहेगा।

मूलांक 5 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* सुभाषचन्द्र बोस
* शेक्सपीयर
* रमेश सिप्पी
* भाग्यश्री

राशिफल 23 दिसंबर 2012 रविवार

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आज आप लंबी छुट्टी के लिए योजना बना सकते हैं. आपका लकी रंग पिंक और लकी नंबर है 9. संतान के आचरण से आपके सामाजिक सम्मान में कमी आ सकती है। कामकाज में बाधाएं आएंगी। आर्थिक योजनाएं निष्फल होंगी।

वृष राशिफल (Taurus Horoscope)

आप अपने काम पर ध्यान दीजिए क्योकि इसमें ही आपकी सफलता छुपी हुई है. आपका लकी रंग लाल और लकी नंबर 31 है. स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कार्य की सफलता के लिए प्रयत्नशील रहें। आपका प्रभाव बढ़ने से शत्रु परास्त होंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

आमोद और काम में संतुलन बनाना जरूरी है क्योंकि लोग यह न समझे की आपने जो हासिल किया है वह किस्मत से किया मेहनत से नहीं. आपका लकी रंग ब्राउन और लकी नंबर 33 है. जोखिम-जवाबदारी के कामों में सावधानी रखें। अजनबियों पर आवश्यकता से अधिक विश्वास न करें। दूसरों की नकल करने से बचें।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

जिस चीज के पिछे भाग रहे हैं उसे पाने के लिए अब बस संयम की जरूरत है. आपका लकी रंग ऑरेंज और लकी नंबर 17 है. दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। आर्थिक लाभ के अवसर आएंगे। व्यक्तिगत कार्यों में उन्नति होगी। प्रतिस्पर्धा में विजय मिलेगी। पारिवारिक समस्याओं का निदान होगा।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

आपके पार्टनर की वित्तीय स्थिति बहुत ही मजबूत होने वाली है . आपका लकी रंग लाइलैक और लकी नंबर 26 है. लाभ व सुख बढ़ेगा। आपका प्रभाव बढ़ने से शत्रु परास्त होंगे। संत समागम का मौका मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

आपके जीवन में कोई समस्या न हो उससे पहले आप किसी बड़े से सलाह लें. आपका लकी रंग है लाइट ग्रीन और लकी नंबर 29 है. प्रयासों से बाधाएं दूर होंगी। पठन-पाठन में रुचि जागृत हो सकेगी। कार्य क्षेत्र का विकास एवं विस्तार संभव है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

जरूरत से ज्यादा सोचेंगे तो आपको तनाव का सामना करना पड़ेगा. आपका लकी रंग पीला और लकी नंबर 35 है. नए संबंध बनेंगे। प्रयासों से बाधाएं दूर हो सकेंगी। सम्मान व यश बढ़ेगा। वाणी में कठोरता न आने दें। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

आप अपने अध्यातमिक जीवन के बारे में समझने लगे हैं. इसको ऐसे ही बनाए रखिए. आपका लकी रंग सफेद और लकी नंबर 6 है. आपके कार्यों की समाज एवं परिवार में प्रशंसा होगी। व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा में आपको लाभ होने के योग हैं। मितव्ययी बनें अन्यथा परेशानी में फँस जाएंगे।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

आज आप उन दोसते से मिल सकते है जिनसे आप काफी समय से टच में नहीं है. आपका लकी ब्राउन और लकी नंबर18 है. प्रवास सफल होगा। प्रतिकूलता दूर होगी और तनावमुक्त होने से प्रसन्नता बढ़ेगी। सहयोग व अच्छे संबंधों के कारण लाभ होने के योग हैं।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

आज आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ कुछ समय बिता सकते हैं. आपका लकी रंग ग्रीन और लकी नंबर 28 है. कर्ज लेने की प्रवृत्ति त्यागें। व्यापार-व्यवसाय में बाधाएं एवं रुकावटें आ सकती हैं। संतान के भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

आज से आप समाज और समूह में एक केंद्र बिंदू के रूप में रहेंगे. आपका लकी रंग पर्पल और लकी नंबर 05 है. सामान्य कामकाज के लिए दिन अनुकूल रहने की संभावना है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में नए प्रस्ताव मिलने के योग हैं।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

आपके अंदर जबर्दस्त की मजबूती है जो लोगों को हैरान कर सकती है. आपका लकी रंग ब्लू और लकी नंबर 18 है. पराक्रम व सुख-समृद्धि बढ़ने से अनेक रुके काम पूरे होने की संभावना है। व्यर्थ में किसी से विवाद होगा। आर्थिक परेशानी रहेगी।