अमृतपुर (फर्रुखाबाद) : तेज रफ्तार मैजिक असंतुलित होकर पलटने से चालक सहित चार लोग घायल हो गये। उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
[adrotate banner="3"]
अमृतपुर से मैजिक यूपी 76 के 2035 सवारियां भरकर फर्रुखाबाद जा रही थी। सामने से आ रहे ट्रक की तेज रोशनी में मैजिक को चालक ने किनारे करने का प्रयास किया, लेकिन असंतुलित मैजिक गांव अलीगढ़ के निकट खंती में पलट गई। मैजिक के तीन-चार पलटा लेने से चालक फर्रुखाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव खानपुर निवासी वेदराम दब गया। ग्रामीणों ने चालक को बाहर निकाला। नगला हूसा के सोनू, अमृतपुर के राजीव शुक्ला, करनपुरदत्त के कृष्णकुमार, चालक वेदराम घायल हो गये। उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
[adrotate banner="2"]


