नेतृत्त्व की क्षमता व चंचल स्वभाव के होते हैं आज जन्मे लोग

Uncategorized

आज जिनका जन्मदिन है (27.10.2012)

जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 27 अक्टूबर को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या आपस में जुड़ कर नौ होती है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनन्द आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।

शुभ दिनांक : 9, 18, 27

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72

शुभ वर्ष : 1999, 2007, 2009, 2016, 2018, 2025, 2036, 2045

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला

कैसा रहेगा यह वर्ष
जिनकी जन्म तारीख 9, 18, 27 है उनके लिए यह वर्ष उत्तम सफलतादायक रहेगा। पारिवारिक मामलों में सुखद स्थिति पाएंगे। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। अविवाहित विवाह के बंधन में बंधेंगे। व्यापार-व्यवसाय में प्रगतिपूर्ण वातावरण रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। सामाजिक कार्यों में सहयोग देना होगा। नौकरीपेशा लाभान्वित होंगे। विद्यार्थियों के लिए अनुकूल स्थिति पाएंगे। बेरोजगारों को खुशखबरी मिलेगी। शत्रु प्रभावहीन होंगे। समय का सदुपयोग कर कार्य में सफलता पाएंगे। राजनैतिक व्यक्तियों के लिए समय उपयोगी साबित होगा।

मूलांक 9 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* काका हाथरसी
* गोपालकृष्ण गोखले
* बॉबी देओल
* साजिद नाडियादवाला
* अमृता सिंह
* सलमान खान

राशिफल 27 अकटूबर, 2012 शनिवार

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आज आप अपने काम को काफी उत्साहित रहेंगे. आपका लकी रंग है रेड और लकी नंबर है 15. गृह उपयोगी वस्तुएं क्रय करेंगे। व्यापार में सफलता मिलेगी। कार्य समय पर होने से संतोष रहेगा। व्यावसायिक श्रेष्ठता का लाभ मिलेगा।

वृष राशिफल (Taurus Horoscopel)

जीवन में बदलाव बहुत ही जरूरी है, बदलाव के लिए आज समय सही है. आपका लकी रंग है पिंक और लकी नंबर है 10. संचय की बात बनेगी। यात्रा हो सकती है। कार्यक्षेत्र में हितकारकों की पूर्ण कृपा रहेगी। क्रोध पर संयम आवश्यक है। आपको कई आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिल सकेगा।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

आपको अपने माता-पिता से बहुत ही प्यार मिलता है इसलिए आज आप उनके लिए कोई गिफ्ट ले जाइए. आपका लकी रंग है पर्पल और लकी नंबर है 22. विरोधी आपका काम बिगाड़ने का प्रयत्न करेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। पराक्रम की वृद्धि होगी। समाज, परिवार में आदर मिलेगा।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

आप सही और गलत में अंतर अच्छी तरह से समझते हैं और आपकी यही क्षमता आज किसी किसी की समस्या सुलझा सकती है. आपका लकी रंग है ब्राउन और लकी नंबर है 20. नई योजना में लाभ प्राप्ति के योग हैं। साहित्यिक रुचि बढ़ेगी। वाहन सावधानी से चलाएं। पूँजी निवेश बढ़ेगा। आय-व्यय बराबर रहेंगे।

सिंह राशिफल (Leo Horoscopel)

आज आप कुछ खरीदारी कर सकते हैं इसलिए अपने जेब पर थोड़ा ध्यान रखिएगा . आपका लकी रंग है ब्लैक और लकी नंबर है 12. सुसंगति से लाभ होगा। संतान की ओर से अच्छे समाचार मिलेंगे। किसी समस्या का हल आपके प्रयत्नों से निकलेगा।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

कोई भी शुभ काम करने से पहले आज आपका लकी दिन है. आपका लकी रंग है ग्रीन और लकी नंबर है 4. अनावश्यक कार्यों से दूर रहें। किसी अच्छे मित्र से भेंट होगी। परिवार में सुख-शांति बढ़ेगी। व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा से दूर रहें।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

जरूरी नहीं जिस काम में आप हाथ लगा रहे हैं वह सफल ही हो, बस प्रयास करते रहें. आपका लकी रंग है सफेद और लकी नंबर है 8. आध्यात्मिक प्रवृत्ति के कारण मन में शांति रहेगी। नवीन कार्य के अवसर बनेंगे। परिवार के सदस्यों पर विशेष ध्यान दें।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

आज आप काफी आकर्षक दिखेंगे, सबकी नजरो में बने रहेंगे. आपका लकी रंग है पर्पल और लकी नंबर है 10. आपकी बुद्धि से कार्य में सफलता मिलने के योग हैं। आर्थिक स्थिति मनोबल में वृद्धि करेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायी रहेगा।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

आज जितना हो सके दूसरों के बहकावे में ना आएं. आज आपके बॉस आपसे खुश रहेंगे. आपका लकी रंग है पिंक और लकी नंबर है 13. प्रबल आत्मविश्वास तथा दृढ़ निश्चय से कठिन कार्य भी हल होंगे। प्रेम संबंधों में सफलता मिलने के योग बनेंगे। वाहन सावधानी से चलाएं।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

बदलाव के लिए आज का दिन काफी आच्छा है. आपका लकी रंग है ब्लू और लकी नंबर है 1. महत्वपूर्ण कार्यों को टालना ही ठीक रहेगा। पारिवारिक जीवन में कठिनाइयाँ आएंगी। व्यापार-व्यवसाय मध्यम रहेगा। आर्थिक हानि हो सकती है।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

आज किसी दोस्त की मदद आपको आने वाले समय में फायदा पहुंचाएगा. आपका लकी रंग है क्रीम और लकी नंबर है 16. कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी। घरेलू उलझनें आपके प्रयासों से ही सुलझेंगी। कार्य व्यवसाय में विशेष लाभ मिलने की संभावना है।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

आज आप जो भी निर्णय लेंगे वह सही सबित होगा. आपका लकी रंग है ऑरेंज और लकी नंबर है 8 हैं. आमदनी से अधिक खर्च नहीं करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। धन संबंधी मामलों में अधिक सचेत रहना आवश्यक है। अधिकारी वर्ग विशेष सहयोग नहीं करेंगे।