रविवार को केजरीवाल का पुतला फूंक पुन्नी बदलेंगे विरोध का तरीका

Uncategorized

फर्रुखाबाद: सलमान खुर्शीद के समर्थन में प्रति दिन पुतला फूंकने में चर्चा में आये शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला 21 अक्टूबर रविवार को अरविंद का पुतला फूंकने के बाद विरोध का तरीका बदल देंगे। कांग्रेसियों ने शनिवार दोपहर टाउनहाल तिराहे पर अरविंद केजरीवाल का पुतला फूंक नारेबाजी की।

जाकिर हुसैन ट्रस्ट के द्वारा विकलांगों के उपकरणों का पैसा गवन करने के आरोप में फंसे देश के कानून मंत्री सलमान खुर्शीद व उनकी पत्नी लुईस खुर्शीद के समर्थन में शहर कांग्रेस अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला ने शहर उपाध्यक्ष नसरुद्दीन उर्फ छोटे के साथ मिलकर टाउनहाल तिराहे पर अरविंद केजरीवाल का पुतला फूंक दिया। इस दौरान उन्होंने बताया कि 21 अक्टूबर को वह अंतिम बार केजरीवाल का पुतला फूंकेंगे। इसके बाद विरोध जारी रहेगा। पुतले फूंकने का कार्यक्रम बंद कर नये तरीके से विरोध जताया जायेगा।

इस दौरान जानकी शुक्ला, अंसार हुसैन, चमन, अमीरुद्दीन इरफान, सुएब, अरमान, इफ्तकार, फैसल अंसारी, रिजवान, रियाज खां, खालिद, अरमान आदि शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।