महिला ने पड़ोसियों पर लगाया पुत्र के अपहरण का आरोप

Uncategorized

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कादरीगेट निवासी अनीता पत्नी रामप्रताप ने अपने पड़ोस के ही लोगों पर अपने पुत्र के अपहरण का आरोप लगाया है। जिसकी जानकारी पुलिस को दी गयी।

बताते चलें कि सुनीता का विवाद उनके पड़ोसी अनीता पत्नी रामप्रताप से चल रहा है। जिसको लेकर कई बार विवाद भी हो चुका है। सुनीता का पति सीबी सिंह असम में आर्मी में तैनात है। कई बार दोनो का विवाद चौक व कोतवाली में भी आ चुका है। लेकिन फिलहाल कोई कार्यवाही नहीं की गयी। 6 अक्टूबर को भी रामप्रताप के परिजनों और सुनीता के बीच विवाद हो गया था। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गयी थी। इसके बाद सुनीता ने पुलिस अधीक्षक को भी प्रार्थनापत्र दिया। दोनो का विवाद भैंस बांधने को लेकर हुआ था। जिस पर सुनीता ने अपने पड़ोसी बगिया कादरीगेट निवासी रामप्रताप उर्फ रामू पुत्र रामशरन, उमेश पुत्र अमरनाथ, मोनू पुत्र रामप्रताप, देवेश पुत्र रामप्रताप, अनीता पत्नी रामप्रताप पर मारपीट कर चेन इत्यादि लूट लेने का आरोप भी लगाया था। जिसका विवाद अभी चल रहा है। रविवार को रामप्रताप की पत्नी अनीता ने सुनीता पत्नी सीबी सिंह पर अपने 9 वर्षीय पुत्र गौरव पुत्र रामप्रताप को अपहरण कर लेने का आरोप लगाया है। अनीता ने बताया कि उसका पुत्र गौरव पांच दिन पूर्व भैंस चरा रहा था। तभी उसका उक्त लोगों ने अपहरण कर लिया। दोनो पक्ष मामले को लेकर कोतवाली पहुंचे। अनीता की सूचना पर पुलिस ने जांच पड़ताल कर गौरव की गुमशुदगी दर्ज कर ली।