10 सितंबर तक के लिये जनपद में धारा 144 लागू

0
93

फर्रुखबाद: जिलाधिकारी पवन कुमार ने विभिन्‍न त्‍योहारों के मद्देनजर आगामी 10 सितंबर तक के लिये जनपद में धारा-144 लागू कर दी है।

[adrotate banner="3"]

जारी आदेश के अनुसार रमजान, ईद, कांवड़ मेला व जन्‍माष्‍टमी के त्‍योहारों के चलते जिलाधिकारी ने पूरे जनपद में धारा 144 लागू कर दी है। इस दौरान पांच या पांच से अधिक लोगों के बिना अनुमति के एकत्र होने या आयोजन करने, अफवाहें फैलाने, कलक्‍ट्रेट मुख्‍यालय से 100 मीटर के भीतर धरना-प्रदर्शन करने या अन्‍य किसी प्रकार की शरारती कार्यवाही पर कड़ी कार्रवाही के निर्देश दिये गये हैं।

[adrotate banner="2"]